लाइव टीवी पर इतनी भयंकर बहस, मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर ने पार की सारी हदें, कहा- आईने में अपनी शक्ल देखी है

Updated on 19-08-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। खेल के विश्लेषण के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच ऑन-एयर तीखी बहस छिड़ गई। दोनों पूर्व खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर के तौर पर कमेंट्री और स्टूडियो पैनल का हिस्सा हैं।

मुरली कार्तिक ने शुरू की बहस

मैच के एक मोड़ पर चर्चा चल रही थी, लेकिन तभी बातचीत अचानक क्रिकेट से भटककर व्यक्तिगत कटाक्ष पर आ गई। इस पूरी बहस की शुरुआत मुरली कार्तिक की एक टिप्पणी से हुई, जिन्होंने मजाक-मजाक में मांजरेकर के चेहरे के पाउट पर सवाल उठा दिया। इसके बाद दोनों ओर से एक-दूसरे के लुक और पर्सनालिटी को लेकर बयानों का दौर शुरू हो गया।

दोनों दिग्गजों के बीच हुई बहस

कार्तिक ने मांजरेकर पर तंज कसते हुए कहा, 'सभी की तरफ से एक छोटी और बड़ी गुजारिश है। आपका सेंचुरी वाला पाउट बहुत मशहूर है, लेकिन इस पाउट के चक्कर में आप क्या कह रहे हैं समझ ही नहीं आता। कृपया इस पाउट को थोड़ा कम करें।' कार्तिक के इस कमेंट पर मांजरेकर चुप नहीं रहे और उन्होंने तुरंत काउंटर अटैक किया। मांजरेकर ने स्क्रीन बांटने की मांग करते हुए कहा, 'यह बहुत खराब था। क्या हम स्प्लिट स्क्रीन करके कैमरा दूसरे बंदे (दूसरे साथी) पर शिफ्ट कर सकते हैं? क्योंकि उनसे बात करना ज्यादा सुखद है और उनका चेहरा भी काफी खुशनुमा है।'

बहुत देर तक चलती रही बहस

इसके बाद मांजरेकर ने बात आगे बढ़ाते हुए कार्तिक पर तंज कसा, 'मुझे तो बस यह सोचकर हैरानी होती है कि मुरली कार्तिक शीशे में खुद को देखकर अपनी ही आवाज में कहते होंगे 'सुपरब, सुपरब, सुपरब'।' इस पर कार्तिक ने पलटवार किया, 'मैं खुद को कभी नहीं देखता। यह काम सिर्फ तुम्हारा है। जो भी तुम्हें जानता है, जिसने तुम्हारे साथ खेला या काम किया है वह सब जानता है।'

दोनों के बीच तीखी नोकझोंक बढ़ती देख अंत में मांजरेकर ने खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने कार्तिक के लुक्स पर आखिरी तंज कसते हुए मामले को शांत किया, 'मेरे पास शीशे में देखने की एक वजहहै। तुम्हारे लिए मैं समझ सकता हूं कि शीशा देखना कोई खास मोटिवेटिंग काम नहीं है। खैर, हम दोनों ही अपनी हदें पार कर रहे हैं और सोशल मीडिया को आज मसाला मिल जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
गाले: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले की ताकत दिखाई और भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। खेल…
 19 August 2026
गॉल: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम भले ही जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही हो लेकिन मैदान पर घटे एक वाकये ने…
 19 August 2026
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिडनी की वेवर्ली लोकल…
 04 August 2026
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 भारत के लिए केवल पदकों का महोत्सव नहीं बल्कि नई पीढ़ी के आत्मविश्वास, अनुशासन और वैश्विक खेल…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
Advt.