श्रावण के प्रथम सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले, अवंतिका नगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated on 04-08-2026 11:58 AM

श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्ववर मंदिर परिसर के सभामंडप में सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर का षोड़षोपचार पूजन-अर्चन किया गया। उसके पश्यात् आरती संपन्न हुई। पूजन-अर्चन व आरती शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, उज्‍जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री महंत विनीतगिरी जी महाराज महानिर्वाणी अखाड़ा श्री महाकालेश्वर मंदिर ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। आरती में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, सहित कलेक्टर एवं अध्यक्ष मंदिर प्रबंध समिति श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक व अन्य अधिकारियों ने सभामंडप में भगवान श्री मनमहेश का पूजन किया।

सभामंडप में पूजन के बाद अवंतिकानाथ भगवान श्री मनमहेश के स्वरूप में पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, सशस्त्रल पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।

सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों ने पालकी में विराजित श्री मनमहेश भगवान के दर्शन लाभ लिये। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी, होते हुए रामघाट पहुंची। भगवान महाकालेश्वर श्री मनमहेश के स्वरुप में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए माँ क्षिप्रा के तट पर पहुँचे। इसके बाद मां क्षिप्रा नदी के जल से श्री मनमहेश का ‍पूजन हुआ।

रामघाट पर वैदिक उदघोष के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सवारी का किया स्वागत

श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सोमवार की सवारी में वैदिक उद्घोष के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सवारी का स्वागत किया गया।

श्री महाकालेश्वर की सवारी को अधिक भव्य रूप देने के लिये प्रत्येक सवारी में अलग-अलग थीम रखी गई है, जिसमें प्रथम सोमवार को निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सवारी अवसर पर श्री महाकालेश्वर की सवारी का क्षिप्रा तट पर पूजन के दौरान 1100 वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों से उदघोष किया गया। त्रिभुवन वन्दिता माँ क्षिप्रा का तट पालकी पूजन के दौरान वैदिक मंत्रो के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा व चारों ओर अपने इष्ट के दर्शन को आतुर भक्तों के नेत्रो में श्रद्धा, भक्ति व उल्लास का सागर दिखाई दे रहा था।

रामघाट पर श्री मनमहेश के पूजन के बाद सवारी रामघाट से पुन: रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होती हुई श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वापस पहुंची।

सवारी के आगे-आगे घुड़सवार, पुलिस बल, विभिन्न भजन मण्डलियां, आदि भगवान भोलेनाथ के भजन-कीर्तन करते हुए साथ चल रहे थे।

चलित रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

सवारी मार्ग पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल पर पुष्पवर्षा कर दर्शन लाभ लिये, सवारी मार्ग पर चहुंओर दर्शन के लिये भारी संख्या में जन-समूह उपस्थित रहा। सम्पूर्ण सवारी मार्ग पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री के.बी.पंड्या व उनके समूह द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर भगवान श्री मनमहेश का स्वागत किया गया।

भजन मण्डलियों में सैंकड़ों महिलाओं ने शिव स्तुतियां की। सवारी में सम्मिलित भजन मंडलियां उत्साहपूर्वक डमरू और मंजीरे बजाते हुए सवारी में आगे चलीं। विशाल ध्वज के साथ बाबा श्री महाकाल की पालकी निकाली गयी। संपूर्ण सवारी मार्ग पर लगभग 8 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री मनमहेश स्वरूप के दर्शन किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 August 2026
ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण में अब तक 1 करोड़ 22 लाख पांडुलिपियों हुई वेरिफाई,  मध्यप्रदेश देश में प्रथमसंस्कृति मंत्रालय द्वारा नेशनल डिजिटाइजेशन ड्राइव पर राजधानी दिल्ली में कार्यशाला आयोजित…
 04 August 2026
श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्ववर मंदिर परिसर के सभामंडप में सर्वप्रथम भगवान…
 04 August 2026
मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त, 2026 तक संपूर्ण जन सहभागिता से चलाया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव  शिवशेखर शुक्ला ने सभी संभागायुक्त…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। काफी कम मतदान भी हुआ। लेकिन यह उपचुनाव सिर्फ जीत और हार दर्ज करने के लिए ही नहीं जाना…
 31 July 2026
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली…
Advt.