कोलकाता HC बोला- नाबालिग भी अग्रिम जमानत ले सकते हैं:जुवेनाइल कानून में मनाही का जिक्र नहीं

Updated on 15-11-2025 04:18 PM

कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अब किसी भी अपराध में आरोपी नाबालिग (juvenile) भी एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ बालिग आरोपियों को ही गिरफ्तारी से पहले जमानत लेने का हक था।

तीन जजों की डिवीजन बेंच ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट तब लागू होता है जब नाबालिग पकड़ा जाता है और उसे जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया जाता है। लेकिन अग्रिम जमानत तो गिरफ्तारी से पहले का अधिकार है, ताकि किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुरक्षित रहे।

यह फैसला जस्टिस जय सेनगुप्ता, जस्टिस तीर्थंकर घोष और जस्टिस बिवास पटनायक की बेंच ने दिया। देश के किसी भी हाईकोर्ट की तरफ से सुनाया गया इस तरह का यह पहला फैसला है।

 पूरा मामला...

यह मामला उन चार नाबालिगों की याचिका से शुरू हुआ, जिन्हें 2021 में पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी का डर था। मुद्दा यह था कि क्या जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 उन्हें अग्रिम जमानत (धारा 438) का अधिकार देता है या नहीं। इस बात पर जजों की अलग-अलग राय थी इसलिए एक सिंगल जज ने इसे बड़ी पीठ के पास भेज दिया था, ताकि फैसला हो सके।

तीन जजों का फैसला- 4 पॉइंट में

2 जज सहमत: जस्टिस जय सेनगुप्ता और जस्टिस तीर्थंकर घोष ने फैसले पर सहमति देते हुए कहा कि अगर यह मान लिया जाए कि नाबालिगों को अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी, तो इसका मतलब होगा कि बच्चों से वह अधिकार छीन लेना जो बालिगों को मिलता है, और यह बात बच्चों की भलाई वाली सोच के खिलाफ है।

संविधान में दी गई व्यक्तिगत आजादी को कम करने का कोई इरादा लॉ बनाने वालों का नहीं था। इसलिए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, जो बच्चों की भलाई के लिए बना है, उसे ऐसा कानून नहीं माना जा सकता जो बच्चों को किसी दूसरे फायदे वाले कानूनी अधिकार जैसे अग्रिम जमानत से रोके, जब तक कि एक्ट में इसे साफ-साफ मना न किया गया हो।

अगर किसी नाबालिग को अग्रिम जमानत दी जाती है, तो कोर्ट ऐसे बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा नियम बना सकता है, ताकि यह जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के काम में दखल न दे। JJ बोर्ड का अधिकार तभी शुरू होता है जब बच्चा गिरफ्तार किया जाता है।

1 जज असहमत: हालांकि, तीसरे जज जस्टिस बिवास पटनायक इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना था कि नाबालिगों को अग्रिम जमानत देने की अनुमति से जेजे एक्ट द्वारा बनाई गई बच्चों की सुरक्षा वाली व्यवस्था कमजोर हो सकती है। एक्ट में गिरफ्तारी के बाद बच्चों के लिए एक खास, कल्याण-आधारित जांच प्रक्रिया तय की गई है और अग्रिम जमानत इसे प्रभावित कर सकती है।

जानिए क्या है एंटीसिपेटरी बेल

एंटीसिपेटरी बेल CrPC की धारा 438 के तहत मिलती है। इसका मतलब है गिरफ्तारी से पहले मिलने वाली जमानत। अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि पुलिस उसे किसी मामले में गिरफ्तार कर सकती है, तो वह पहले से ही कोर्ट (सेशन कोर्ट या हाई कोर्ट) में जाकर जमानत मांग सकता है। कोर्ट अगर जमानत दे दे, तो पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती या गिरफ्तार करे भी तो तुरंत जमानत पर छोड़ना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों…
 13 February 2026
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही…
 13 February 2026
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र…
 13 February 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश…
 29 January 2026
सिद्धार्थनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक धरती सिद्धार्थनगर केवल अपने धार्मिक महत्व…
 29 January 2026
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार तड़के घने कोहरे ने ऐसी तबाही मचाई कि खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सेवर थाना…
 29 January 2026
छतरपुर: बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 300 गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराएंगे। यह सप्तम कन्या विवाह महोत्सव नेपाल सहित देश के 10 राज्यों…
 29 January 2026
शिमला: मौसम विभाग ने शनिवार से हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स की चेतावनी दी है। इसके कारण एक फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी…
 29 January 2026
जयपुर : अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा/NCP) के मुखिया थे। उनका अपनी पार्टी को नेशनल लेवल का दर्जा…
Advt.