निवेशक हुए गदगद! 102 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग; जानें नए-नवेले शेयर की चाल

Updated on 19-08-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: देश की ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी शिप्रॉकेट लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले शिप्रॉकेट आईपीओ को 102 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। इस बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद अब स्टॉक एक्सचेंज यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) पर 35 फीसदी प्रीमियम के साथ जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। इस धमाकेदार लिस्टिंग से शिप्रॉकेट शेयर के निवेशक गदगद हो गए हैं।

बुधवार को लिस्टिंग के बाद शिप्रॉकेट शेयर बीएसई पर 129.50 रुपये और एनएसई पर 131 रुपये प्रति शेयर पर खुले। इसके आईपीओ का प्राइस इश्यू 97 रुपये था। ये आईपीओ प्राइस की तुलना में 35 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं।

शिप्रॉकेट शेयर में बड़ा उछाल

शिप्रॉकेट शेयर प्राइस यानी मार्केट में इस नए-नवेले शेयर के पहले दिन की बात करें तो इसमें बड़ा उछाल दिखा है। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पर 12 बजकर 1 मिनट पर इसमें 6.59 फीसदी की तेजी दिखी। ये शेयर हरे निशान में 138.03 के लेवल पर कारोबार करते हुए नगर आए। शिप्रॉकेट शेयर का आज का अब तक का हाई 143.90 रुपये और लो 129.50 रुपये रहा। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 10,047.12 करोड़ रुपये का है।


1617.48 करोड़ रुपये का इश्यू साइज

शिप्रॉकेट आईपीओ 12 से 14 अगस्त 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये प्रति शेयर था। इसके एक लॉट में 154 शेयर थे। आईपीओ का इश्यू प्राइस 97 रुपये प्रति शेयर रहा।
शिप्रॉकेट आईपीओ का इश्यू साइज 1617.48 करोड़ रुपये का था। इसमें 885.60 करोड़ रुपये के 9.13 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये के 7.55 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।


102 गुना हुआ था सब्सक्रिप्शन

अब शिप्रॉकेट आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इसे 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक कुल 102.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस सब्सक्रिप्शन में रिटेल कैटेगरी का हिस्सा 48.38 गुना रहा। इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का 125.20 गुना सब्सक्रिप्शन और नॉन-इन्स्टिट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) का 92.58 गुना सब्सक्रिप्शन रहा।

ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी

शिप्रॉकेट लिमिटेड कंपनी की बात करें तो इसकी स्थापना 2011 में हुई थी। यह देश की एक ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी है। कंपनी की शुरुआत एक शिपिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, जिसकी खास सुविधाओं में घरेलू शिपिंग और शिपिंग सॉफ्टवेयर शामिल हैं। ये कंपनी तुरंत पिकअप, सुरक्षित डिलीवरी, ऑर्डर ट्रैकिंग जैसी कई सेवाएं प्रदान करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है। कई दशकों से इसका दबदबा चला आ रहा है। डॉलर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली…
 19 August 2026
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी…
 19 August 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी दो दोस्‍तों की है। इनके नाम हैं कुशल रेड्डी और चहक जैन। वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं। क्लाउड किचन में शुरुआती फेलियर और नुकसान झेलने…
 19 August 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। पिछले दो हफ्ते में ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत में लगभग $10…
 19 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से…
 19 August 2026
नई दिल्ली: देश की ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी शिप्रॉकेट लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले शिप्रॉकेट आईपीओ को…
 03 August 2026
भोपाल, 31 जुलाई। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में पर्यटन उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘स्कॉल इंटरनेशनल भोपाल’ (SKÅL International Bhopal) का स्थापना एवं…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
Advt.