भगवान का आशीर्वाद साथ है... हनुमान जी के पक्के भक्त हैं विराट कोहली, फोटो देख दिल खुश हो जाएगा

Updated on 26-04-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली को उनके खेल के लिए तो पूरी दुनिया जानती है। क्रिकेट के मैदान पर वह गेंदबाजों के लिए काल माने जाते हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली के बड़ा क्रिकेटर फिलहाल किसी को नहीं माना जाता है। अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर विराट की आक्रामकता भी फैंस को खूब भाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनमें एक अलग तरह का बदलाव देखा गया है।
विराट कोहली को अब क्रिकेट से जैसे ही ब्रेक मिलता है वह अपना कुछ समय आध्यत्मिकता में बिताते हैं। उन्हें कई बार प्रेमानंद महाराज और नीम कौरली धाम में दर्शन के लिए जाते हुए देखा गया है। वहीं अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
हनुमान जी की मूर्ति के साथ दिखे विराट
विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में विराट अपनी टीम के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आरसीबी का अगला मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिल्स के साथ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है। ऐसे में विराट कोहली को घरेलू मैदान पर खेलते हुए देखना फैंस के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा।
वहीं विराट कोहली जब दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी उनके बैग के स्ट्रैप पर एक छोटी सी मुर्ति लटकती हुई दिखी। यह मूर्ति हनुमान जी की है। बता दें कि विराट कोहली की हनुमान जी में गहरी आस्था है। वह हमेशा अपने साथ हनुमान जी की एक मूर्ति अपने साथ रखते हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। विराट ने खुद भी माना है कि जब उन्होंने आधात्म में अपना लगाया है उनमें कई बड़े बदलव हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2025
चेन्नई: दक्षिण भारत में क्रिकेट और वहां ते फिल्मी कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होती है। अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार…
 26 April 2025
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में रोष है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को 26 टूरिस्टों की हत्या कर दी। इस…
 26 April 2025
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी…
 26 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली को उनके खेल के लिए तो पूरी दुनिया जानती है। क्रिकेट के मैदान पर वह गेंदबाजों के लिए काल माने जाते…
 26 April 2025
चेन्नई: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा दिया। एसआरएच की इस…
 26 April 2025
लंदन: पहलगाम आतंकी हमले में निहत्थे पर्यटकों की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान उच्चायोग…
 26 April 2025
कोलकाता: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स से टकराएगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर खेला जाएगा।…
 26 April 2025
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत ने टीम को थोड़ा सहारा…
 26 April 2025
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी घटना में 26 निर्दोष टूरिस्ट की जान चली गई। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव…
Advt.