मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक

Updated on 15-07-2026 03:05 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई, शनिवार को भोपाल जिले के जगदीशपुर (पूर्व के इस्लाम नगर) में होगी। इसमें मुख्य रूप से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा होगी। यह विधेयक एक देश-एक विधान-एक प्रधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई से विधानसभा सत्र प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 14 विधेयक आना है। सभी मंत्रीगण अपने विभागों के विधेयक की समय से तैयारी पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले, मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

युवा वर्ष आयोजन के संबंध में प्रदेशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2027 "युवा वर्ष" के रूप में मनाया जाएगा। युवा वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों तथा नवाचारों के संबंध में प्रदेशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है। उपयुक्त सुझावों को वर्ष 2027 की कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान किसान कल्याण वर्ष 2026 में नवाचार करने तथा किसान हितैषी गतिवधियां संचालित करने के संबंध में भी मंत्रीगण से सुझाव आमंत्रित किए।

आधुनिक तकनीक ने नगरीय प्रशासन कार्य प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय आवास एवं विकास विभाग को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित रजत पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग ने विकसित ई-नगर पालिका प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नगरीय प्रशासन कार्यों को सरल और पारदर्शी बनाया है। यह उपलब्धि प्रदेश में डिजिटल सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक केंद्रित सेवाओं के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 12 जुलाई को इन्दौर में 21 लाख पौध-रोपण और 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना का शुभारंभ हुआ। एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का यह महाभियान देश में एक उदाहरण बनेगा। इंदौर में इस अभियान का तीसरा वर्ष है और हर वर्ष इसमें समाज की सहभागिता बढ़ रही है।

पीथमपुर म.प्र. का बन गया है इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीथमपुर में 2 बड़ी औद्योगिक इकाईयों की सौगात मिली है। किसान इरिगेशन की चौथी विनिर्माण इकाई तथा लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नये मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन हुआ। किसान इरिगेशन, आधुनिक पाईप, ड्रिप, स्प्रिकंलर इरीगेशन सिस्टम के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बड़े हैवी अर्थ मूवर्स के निर्माताओं मे से एक है। पीथमपुर म.प्र. का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन बन गया है। पीथमपुर मध्यप्रदेश का ही नहीं, पूरे देश का "मैन्युफैक्चरिंग गेटवे" बन चुका है। हमारी सरकार औद्योगिक विकास के लिये कृत संकल्पित है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेशक आकृष्ट हो रहें है।

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स का हुआ कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इन्दौर में 11 जुलाई को 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के 200 से अधिक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स शामिल हुये। प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है ।

मध्यप्रदेश सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में दिनांक 13 जुलाई को एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ हुआ। टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और डेटा सेक्टर के उद्यमियों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। कॉन्क्लेव 3.0 में लगभग 40 हजार करोड़ रूपये का निवेश और इससे 34 हजार से अधिक रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ। कॉन्क्लेव में 20 नई औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी आधारित इकाइयों का लोकार्पण हुआ और 8 कंपनियों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र प्रदान किए गये। जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर' के विशेष सत्र में देश-विदेश की 10 प्रतिष्ठित संस्थाओं के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है।

प्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ का मैच जीतने में रहा विशेष योगदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वापले लार्डस के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड की टीम को टेस्ट मैच में 270 रन से पराजित करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लॉईस के ऐतिहासिक मैदान पर 142 वर्ष के इतिहास में पहला महिला क्रिकेट टेस्ट मैच था। भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की विजय में मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट और मैच में कुल 7 विकेट लेकर इस जीत में अपना अहम योगदान दिया है। उसे "प्लेयर ऑफ दी मैच" दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर आज मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश गौरवान्वित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई, शनिवार को भोपाल जिले के जगदीशपुर (पूर्व के इस्लाम नगर) में होगी। इसमें मुख्य रूप से…
 10 July 2026
पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची बहुधातु प्रतिमा—'एकात्मता की मूर्ति' पूर्णतः सुरक्षित, सुदृढ़ और संरचनात्मक रूप से अत्यंत मजबूत है। संस्कृति विभाग…
 03 July 2026
प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील में स्थित कुकरू एक अनछुआ रमणीय पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 3,668 फीट की…
 02 July 2026
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। पौथू थाना क्षेत्र के भतारी गांव के समीप कोचिंग…
 02 July 2026
 हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर में बहू से परेशान 75 साल के संत ने अपने पेट में छुरी घुसेड़ ली। यह दृश्य देखकर मासूम नातिन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।…
 02 July 2026
जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस मौसम से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। लगभग एक हफ्ते की देरी के बाद, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 24 से 30 घंटों…
 02 July 2026
 मथुरा: यूपी के मथुरा में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक बंद दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध गांजा…
 02 July 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) का बागी गुट आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलेगा। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी…
 02 July 2026
बेंगलुरु, बेंगलुरु में आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में चल रहे डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चे के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सेंटर के कुछ वीडिया…
Advt.