धर्मांतरण का लालच देकर मजदूर को फंसाने की कोशिश:भोपाल में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बैंक खातों की भी कर रही जांच

Updated on 10-06-2025 11:14 AM

सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मजदूर अनिल कुशवाह को एक पुराने परिचित ने पैसों और दुकान का लालच देकर धर्म बदलने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी कालूराम गौंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल कुशवाह मूलतः मजदूरी करता है और सुखीसेवनिया में रहता है। एकता नगर निवासी कालूराम गौंड फर्नीचर का काम करता है और उसकी अनिल से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाते हुए कालूराम ने अनिल से कहा कि यदि वह ईसाई धर्म अपनाता है, तो उसे 50 हजार रुपए और एक किराने की दुकान खुलवाकर दी जाएगी। इससे उसकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी।

अनिल ने किया इंकार, पहुंचा पुलिस के पास

अनिल कुशवाह ने कालूराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सीधे सुखीसेवनिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी कालूराम गौंड स्वयं जनजातीय समुदाय से है और संभवतः उसका भी धर्मांतरण किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि कालूराम अकेला नहीं है, बल्कि वह किसी नेटवर्क के लिए काम कर रहा है जो भोले-भाले लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है।

चूंकि आरोपी ने 50 हजार रुपए और दुकान देने का लालच दिया था, पुलिस अब उसके बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठन या समूह का हाथ हो सकता है, जो बाहरी फंडिंग के जरिए यह गतिविधि संचालित कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
होशंगाबाद रोड स्थित विद्या नगर में 20000 वर्ग फीट के सेमी कमर्शियल (रेसीडेंशियल कम कमर्शियल) प्लॉट पर दस मंजिल शॉपिंग मॉल की अनुमति जारी हो गई। यहां केवल ग्राउंड फ्लोर…
 12 June 2025
बढ़ती गर्मी और सीमेंट कांक्रीट से पटते शहरों के कारण बिगड़ रही आबोहवा में बदलाव लाने नगरीय विकास और आवास विभाग ने कवायद शुरू की है। इसके लिए प्रदेश के…
 12 June 2025
भोपाल में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। मुर्गी बाजार में दुकानों के बाहर बने 25 पक्के चबूतरे तोड़ दिए गए। वहीं, कई शेड हटाए…
 12 June 2025
हर बीतते दिन के बाद साथ बेटे को मिलने की उम्मीद खोती जा रही थी। हर आस खत्म हो रही थी, लेकिन भगवान ने चमत्कार कर दिया। स्वयं एक व्यक्ति…
 12 June 2025
मेघालय में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपी बुधवार को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट ने सभी…
 12 June 2025
राजगढ़ ज़िले के सारंगपुर विकासखंड के ग्राम बाबड़लया में विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि…
 12 June 2025
आयुर्वेद, भारत की पुरातन चिकित्सा पद्धति है़, हमारे पूर्वजों ने विश्व में भारतीय ज्ञान परम्परा को आयुर्वेद के माध्यम से स्थापित किया। वर्तमान परिदृश्य में समाज में हर क्षेत्र-हर विधा में…
 12 June 2025
उच्च शिक्षा एवं मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय इनक्यूबेटर कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत उपयोगी विषयों पर व्याख्यान दिए गए।प्रथम…
 12 June 2025
भोपालः प्रदेश के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही जेब्रा और जिराफ जैसे आकर्षक और दुर्लभ विदेशी प्राणी दिखाई देंगे। लंबे समय से ठंडी पड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना को एक…
Advt.