भोपालः प्रदेश के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही जेब्रा और जिराफ जैसे आकर्षक और दुर्लभ विदेशी प्राणी दिखाई देंगे। लंबे समय से ठंडी पड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना को एक बार फिर से गति दी जा रही है। वन विहार प्रशासन अब अफ्रीका से इन प्राणियों को लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
बता दें कि इस टेंडर के माध्यम से एक ऐसी विशेषज्ञ एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा जो अफ्रीका के किसी देश से जेब्रा और जिराफ लाने की प्रक्रिया को पूरा करेगी। वन विहार में बबूल की प्रजातियों की पत्तियां, फल और फूल के पेड़-पौधे भी हैं, इसलिए यह जिराफ-जेब्रा के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं, तत्कालीन वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने अफ्रीका से जिराफ-जेब्रा लाने की बात कह चुके हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मास्टर ले-ऑउट प्लान को अप्रूवल मिल गई है। जू-अथॉरिटी के निर्देशानुसार आगे की प्रोसेस की जा रही है।