फ्रांस से छोड़ी गई 2 भेड़ों ने अंटार्कटिका में 46 सालों में बसा दिया 700 भेड़ों का परिवार, दुनिया हैरान

Updated on 14-09-2026 01:00 PM
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित नियमों के मुताबिक इतने छोटे समूह से शुरू हुई आबादी में समय के साथ आनुवंशिक विविधता घटकर खत्म हो जानी चाहिए थी। लेकिन 46 साल बाद जब वैज्ञानिकों ने इस द्वीप पर पल रहे 700 भेड़ों के झुंड का DNA टेस्ट किया तो नतीजे हैरान कर देने वाले थे।

'प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी' में प्रकाशित इस ऐतिहासिक रिसर्च के मुताबिक बाहरी संपर्क से पूरी तरह अलग-थलग रहने के बावजूद इन भेड़ों की जेनेटिक वेरायटी कम होने के बजाय बढ़ गई। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अनोखे चमत्कार के पीछे कुदरत की 'बैलेंसिंग सिलेक्शन' प्रक्रिया और इस आबादी में पाई जाने वाली 33.8% जुड़वां बच्चे पैदा करने की दर है। इस खोज ने दुनिया भर के आनुवंशिकी विदों और जनसंख्या मॉडल को पूरी तरह से चौंका दिया है।

पेरिस से करगुएलेन द्वीप पर छोड़े गये थे दो भेड़

रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस के विन्सेन्स चिड़ियाघर से कॉर्सिकन मौफ्लॉन की एक नर और एक मादा जो सिर्फ एक साल के थे उन्हें लाकर हॉट आइलैंड पर छोड़ा गया था। यह द्वीप 6.5 वर्ग किलोमीटर का इलाका है जो रियूनियन से लगभग 3,000 किलोमीटर दूर है। रियूनियन वह जगह है जहां से पोर्ट-ऑक्स-फ्रेंकोइस में मौजूद रिसर्च बेस के लिए सप्लाई जहाज रवाना होते हैं। उस समय इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को यह अंदाजा नहीं था कि यह जोड़ा आगे चलकर पॉपुलेशन जेनेटिक्स यानि आबादी से जुड़े आनुवंशिकी विज्ञान की एक जानी-मानी धारणा को चुनौती देगा।
हॉट आइलैंड दक्षिणी हिंद महासागर में केर्ग्यूलेन द्वीप समूह में स्थित है। यह फ्रांस के अधिकार वाला एक अलग-थलग द्वीप है जहां मुख्य स्थायी सुविधा के तौर पर एक वैज्ञानिक स्टेशन बना हुआ है। शुरुआत में मौफ्लॉन की आबादी तेजी से बढ़ी क्योंकि वहां उनका शिकार करने वाले कोई जानवर नहीं थे और न ही वे कहीं और गए। 1970 के दशक की शुरुआत तक इनकी संख्या लगभग 100 हो गई और 1977 में यह बढ़कर 700 तक पहुंच गई।

समय के साथ इनकी आबादी में उतार-चढ़ाव आते रहे लेकिन संख्या 700 से ज्यादा तक पहुंच गई। इसके बाद संख्या तेजी से घटी और आगे भी घटती-बढ़ती रही। इसके अलावा हर दो से पांच साल में बड़ी संख्या में इनकी मौतें भी होती रहीं। दशकों बाद जब जीव-वैज्ञानिकों ने इस झुंड पर ध्यान दिया तब तक यह पूरी तरह से जंगली झुंड बन चुका था और इसमें शामिल सभी जानवर उन्हीं दो मूल जानवरों की संतानें थीं।

रिसर्चर्स ने 46 सालों में हुए जेनेटिक बदलावों का पता लगाया

इस लंबे इतिहास का मतलब था कि हॉट आइलैंड स्टडी के मकसद से एक अनोखी बायोलॉजिकल लैब थी। 1957 और 2003 के बीच हॉट आइलैंड पर मौफ्लॉन से लिए गए टिश्यू सैंपल ने 46 सालों का जेनेटिक डेटा दिया। यह डेटा उन जानवरों की आबादी से मिला था जो बहुत कम संख्या में जानवरों से शुरू हुई थी। न सैंपल का एनालिसिस काउफर आर., कोल्टमैन डी.डब्ल्यू., चैपुइस जे-एल., पोंटियर डी., और रेले डी. ने अपने आर्टिकल में लिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 07 September 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के प्रथम…
 27 August 2026
 नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक भी फंसे हो सकते हैं, इसे लेकर एमपी में भी टेंशन बढ़ गया है। राज्य सरकार ने…
 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
Advt.