नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए हेल्पाइन नंबर जारी- नोट करें ये महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

Updated on 27-08-2026 02:37 PM
 नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक भी फंसे हो सकते हैं, इसे लेकर एमपी में भी टेंशन बढ़ गया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सीएम मोहन यादव ने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मीडिया को दी है। सीएम मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए काठमांडू जाते हैं। हर साल सावन माह में जत्थे के साथ भी लोग जाते है। इसके अलावा नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर भी श्रद्धालु जाते हैं।एमपी के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को कंट्रोल रूम स्थापित करने और हेल्पलाइन जारी करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। मोहन यादव के मुताबिक नेपाल में आई भीषण बाढ़ आपदा के संकट में फंसे मध्यप्रदेशवासियों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए राज्य सरकार द्वारा नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

ई-मेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in 

नेपाल में यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के नागरिक एवं उनके परिजन आवश्यक सहायता और जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005 तथा व्हाट्सएप्प नंबर: 9818963273 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in पर भी सूचना दे सकते हैं।

हर साल बड़ी संख्या में जाते हैं श्रद्धालु

मध्यप्रदेश से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल जाते हैं। खासकर श्रावण के मौके पर देशभर के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों के साथ ही नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने जाते हैं। प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालुओं का जत्था बसों से नेपाल के काठमांडू जाता है। इन श्रद्धालुओं के लिए मध्यप्रदेश में चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में हर साल श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी जाते हैं, यह यात्रा नेपाल के रास्ते की जाती है। हालांकि मध्यप्रदेश के किसी जिले से श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना नहीं आई है।


178 भारतीय लापता

इस बीच नेपाल पर्यटन बोर्ड ने भारत से गए ऐसे पर्यटकों की सूची जारी की है, जो वहां फंसे हुए हैं। एएनआई के मुताबिक नेपाल के राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड के अनुसार, रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई बाढ़ के बाद 178 भारतीय लापता हैं। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद रसुवा जिले के पास रसुवागढ़ी और भोटेकोशी नदी के निचले तटीय क्षेत्रों को तीन माह के लिए आपदा संकटग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। आलम यह है कि नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे रसुवा क्षेत्र में आई बाढ़ का असर तीन सौ किलोमीटर दूर भारत के कुशीनगर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
 नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक भी फंसे हो सकते हैं, इसे लेकर एमपी में भी टेंशन बढ़ गया है। राज्य सरकार ने…
 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
 19 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत…
 19 August 2026
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सर विंस केबल ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक स्विंग कंट्री कहा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में सबसे…
 19 August 2026
वॉशिंगटन: चीन के बढ़ते खतरे के बीच अब अमेरिकी सेना भी यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए दक्षिण कोरिया से K9 मोबाइल तोप लेने जा रही है। अमेरिकी सेना एक…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.