शेयर बाजार में आज यानी 26 अक्टूबर को बढत रही। सेंसेक्स 483 अंक चढ़कर 73,607 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 153 अंक की बढ़त रही, ये 22,753 पर बंद हुआ। मेटल, IT और फार्मा शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही।


जियो के शेयर्स का अलॉटमेंट आज

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 26 अक्टूबर को हो रहा है। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 27 अक्टूबर से पैसा रिफंड किया जाएगा।


वहीं, जिन्हें IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उन निवेशकों के डीमैट खाते में इसी दिन शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जियो के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

BSE पर स्टेटस चेक करने के स्टेप्स:

  • BSE की वेबसाइट https://www.bseindia पर जाएं।

  • 'Issue Type' में 'Equity' सिलेक्ट करें।

  • 'Issue Name' ड्रॉपडाउन से 'Jio Platforms IPO' चुनें।

  • अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करें और 'Search' पर क्लिक करें।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा