निवाड़ी। क्षेत्र के सिनोनियां निवासी एवं रेलवे से सेवानिवृत्त टीसी राम रतन नायक (74 वर्ष) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

शैलेंद्र नायक, रजनीश नायक एवं आनंद नायक के पूज्य पिताजी थे रामरतन नायक । उन्होंने रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दीं और टीसी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक बुजुर्ग और मार्गदर्शक खो दिया है।

उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।