iphone Duo Sells Out : ऐपल का सबसे महंगा और फोल्ड होने वाला iphone Duo शुक्रवार को दुनियाभर में प्री-ऑर्डर के लिए आया और 1 घंटे में ही बिक गया। अमेरिका से भारत तक इस फोन के दीवाने देखे गए जिन्होंने हर वेरिएंट खरीद डाला। स्थिति यह बन गई कि चुनिंदा ग्राहकों को ही इसकी डिलिवरी 23 अक्टूबर तक मिलेगी। भारत में इस फोन की शिपिंग डेट अब बढ़ाकर 23 जनवरी 2027 कर दी गई है यानी ग्राहकों को अगले साल तक आईफोन डुओ के लिए इंतजार करना होगा।
iphone Duo के लिए दीवानगी

iphone 18 Pro सीरीज के साथ ऐपल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को मार्केट में उतारा था। इसका लॉन्च सितंबर में ही हो गया था लेकिन प्री-ऑर्डर्स की तारीख 16 अक्टूबर रखी गई थी। भारतीय समय के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे से फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हुए और कुछ समय में ही शिपिंग डेट 23 जनवरी तक पहुंच गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार 23 अक्टूबर को पहली डिलीवरी सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को दी जाएगी जिन्होंने वक्त रहते ऑर्डर प्लेस कर दिया था।
जिन्हें मिला ऑर्डर वो जता रहे खुशी

iphone Duo के प्री-ऑर्डर खत्म होते ही वो ग्राहक खुशी जता रहे हैं जिन्होंने पहले ऑर्डर कर दिया था। कई यूजर अपने आप को इस बात के लिए खुशकिस्मत मान रहे हैं कि उन्होंने सबसे पहले ऑर्डर दिया। जिन यूजर्स को समय लग गया, उन्हें जनवरी तक इंतजार करना भारी लग रहा है।
3199 डॉलर कीमत, ebay पर 4999 डॉलर में बिका 2TB मॉडल

iphone Duo को अमेरिका में 2TB स्टोरेज मॉडल के लिए 3199 डॉलर में लॉन्च किया गया था। शुक्रवार को यह फोन अमेरिका में ebay पर 4999 डॉलर में बिक्री के लिए आया और सोल्ड भी हाे गया। सोशल मीडिया से आई यह जानकारी चौंकाने वाली है क्योंकि खरीदार ने करीब 1800 डॉलर इस फोन के लिए अधिक चुकाए।
अब क्या रास्ता है iphone Duo लेने का

  • 23 अक्टूबर को आईफोन डुओ की उपलब्धता ऐपल के ऑफिशियल स्टोर्स जैसे दिल्ली में साकेत या मुंबई में BKC में चेक की जा सकती है।

  • ऐपल के अथॉराइज्ड रिसेलर्स से इस फोन के बारे में पता किया जा सकता है जैसे- क्रोमा, रिलायंस डिजिटल।

  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे- फ्लिपकार्ट या एमेजॉन पर नजर बनाए रखें। वहां भी स्टॉक लाइव दिख सकता है।