'महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं', रेणुका चौधरी के एक्शन पर बीजेपी एमएलए के बयान की शिकायत महिला आयोग से
Updated on
06-12-2025 12:23 PM
पटना: संसद परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के कुत्ता लाने पर बीजेपी विधायक अजब टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी के विधायक ने इस पर सवाल पूछे जाने के बाद कुछ ऐसी बातें कहीं जिसको विपक्षी राजद ने अपना हथियार बना लिया है। बीजेपी विधायक ने ऐसी बात कह दी कि उससे नया बखेड़ा खड़ा होता नजर आ रहा है। इस बीच, राज्य महिला आयोग में एमएलए के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।राजद की एक महिला नेता ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक यूट्यूबर को विधानसभा में इंटरव्यू देते वक्त बीजेपी के विधायक प्रमोद कुमार (पूर्व मंत्री) ने विवादित बयान दिया। इसमें वो कह रहे हैं कि 'बहुत लोग की आदत होती है कुत्ते के साथ सोना। आप मोबाइल पर वीडियो में देखिएगा तो बहुत लेडीज लोग अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती है। कुत्ता के साथ सोती है, मोबाइल पर आप देखिएगा। आप मोबाइल देखिएगा तो बहुत लोग कुत्ते के साथ सोते हैं। ए... बात सुनिए न कुत्ता ही उसका केंद्र है तो वो (रेणुका चौधरी) उसको साथ ले गई है।' नीचे देखिए वो वीडियो
राजद ने बोला हमला
इस बयान के बाद राजद नेता ने लिखा है कि 'महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोदी जी के प्यारे विधायक, भाजपा की नेत्री और प्रवक्ता अपने इस जाहिल विधायक की बात से सहमत हैं? क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं?' हालांकि पोस्ट लिखने वाली प्रियंका भारती भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं।
राज्य महिला आयोग ने विधायक को नोटिस भेजा
वहीं बीजेपी विधायक के इस बयान पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है। एक अखबार के अनुसार बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस बयान को लेकर आयोग में एक आवेदन आया है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है तो विधायक प्रमोद कुमार से बात भी होगी और कार्रवाई भी।
गाजियाबाद/हापुड़/मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीमा पार से आतंकी कनेक्शन के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने हापुड़…
नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को उद्घाटन करने जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, चारों चरण…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में करीब पांच लाख से अधिक हाउस टैक्स देने वाले लोग रहते हैं। बढ़े हुए हाउस टैक्स को जमा करने की लास्ट डेट 31 मार्च है, लेकिन…
नई दिल्ली, VIP और VVIP (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। DGCA ने साफ कहा है कि…
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों…
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र…
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश…
सिद्धार्थनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक धरती सिद्धार्थनगर केवल अपने धार्मिक महत्व…