असीम मुनीर के सुपर कमांडर बनने के बाद पाकिस्तानी एयर फोर्स और नेवी के सामने खतरा, आर्मी ही पाकिस्तान में सबकुछ

Updated on 20-11-2025 12:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को बेहिसाब ताकत देने वाले 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दी है। इससे खुद को फील्ड मार्शल कहने वाले असीम मुनीर पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) के नए पद पर पदोन्नत हो जाएंगे, लेकिन यह पाकिस्तान की एयर फोर्स और पाकिस्तानी नेवी की स्वायत्तता के लिए खतरा बन गया है। अब यह दोनों सैन्य बल पाकिस्तानी सेना के अधीन काम करने वाले हिस्से बन जाएंगे। इसके पहले पाकिस्तानी एयरफोर्स और नेवी को ऑपरेशनल आजादी मिलती है, जिसे अब कम कर दिया गया है। अब नए सीडीएफ को इन दोनों बलों पर पूरी कमांड हासिल होगी।

मुनीर की ताकत को कोई चुनौती नहीं

इस संशोधन को कानूनी तौर पर भी चुनौती नहीं दी जा सकती है क्योंकि इसमें पाकिस्तान की न्यायपालिका के ढांचे को बदल दिया गया है। एक नया फेडरल संवैधानिक कोर्ट बनाया गया है, जिसके बाद डिफेंस, सिक्योरिटी और CDF की शक्तियों से जुड़े सभी संवैधानिक मामलों पर खास अधिकार होगा। सिर्फ नया कोर्ट की संविधान संशोधन की समीक्षा कर सकता है।
वायर की रिपोर्ट में ओपन-सोर्स रिसर्च और पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारियों और विश्लेषकों की टिप्पणी से पता चलता है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स और पाकिस्तानी नेवी के फोर्स-एम्प्लॉयमेंट के मौके, बजट और खरीद के फैसले अब सेना करेगी। इससे पाकिस्तान की सर्विस-स्पेसिफिक प्लानिंग के कमजोर होने का खतरा है।

मुनीर के हाथ में परमाणु हथियार

इस संसोधन में सबसे खास पाकिस्तान के सीडीएफ को न्यूक्लियर हथियार की कमान दिया जाना है, जिसका मतलब है कि असीम बम के हाथ में परमाणु बम का कंट्रोल होगा। अभी तक पाकिस्तानी नेवी के पास समुद्र आधारित सेकंड स्ट्राइक न्यूक्लियर एसेट्स की कमांड थी, जबकि पाकिस्तानी एयर फोर्स हवा से हमला होने वाले हथियारों और रणनीतिक ऑपरेशन की देखरेख करता था। अब मुनीर का स्ट्रैटेजिक प्लान्स डिवीजन पर पूरा कंट्रोल होगा। यह पाकिस्तान के 170 से ज्यादा रणनीतिक और सामरिक परमाणु हथियार के भंडार पर नियंत्रण रखता है।

इकलौते पॉवर सेंटर होंगे मुनीर

संविधान संशोधन में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन (CJCSC) का पद भी खत्म कर दिया है। सीजेसीएससी के हटने के साथ ही मुनीर के अधिकार पर आखिरी संवैधानिक संतुलन भी खत्म हो जाएगा, जिससे वह पाकिस्तान के सुप्रीम मिलिट्री कमांडर के साथ ही नेशनल पॉवर सेंटर बन जाएंगे, जो देश के सैन्य, राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक भविष्य को आकार देंगे।

यह कानून मुनीर के कार्यकाल को 2030 तक बढ़ाता है। इसके साथ ही सभी फाइव स्टार सैन्य जनरलों को मुकदमे से पूरी चूट देता है। फाइव स्टार रैंक फील्ड मार्शल जनरल को मिलती है और पाकिस्तान में असीम मुनीर अभी ऐसे अकेले हैं। ऐसे में यह नियम एक व्यक्तिगत कानूनी शील्ड प्रदान करता है, जिससे मुनीर के खिलाफ जिंदगी भर के लिए सभी नागरिक, न्यायिक और संसदीय जांच नहीं हो सकती।

पाकिस्तानी वायु सेना और नेवी के लिए बुरा

पाकिस्तानी वायु सेना और नौसेना के लिए मुनीर का दबदबा एक बुरी घटना के रूप में साबित हुआ है, जिसने दोनों को पूरी तरह से पाकिस्तानी सेना के अधिकार में ला दिया है। पाकिस्तान के पूर्व रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ यासीन मलिक (रिटायर्ड) के हवाले से डॉन की रिपोर्ट में कहा गया कि CDF के तौर पर आर्मी जनरल को नियुक्त करने से संस्थागत असंतुलन का खतरा है। उन्होंने कहा कि यह सुधार एक खास को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।

रक्षा विश्लेषक शिरीन मजारी ने डॉन से बताया कि इस बदलाव से पाकिस्तानी सेना को बाकी दो सेवाओं में प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग पर मोनोपोली मिल गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी वायु सेना और नेवी में पदोन्नति सेना से बने CDF से तय किए जाते हैं, तो गुस्सा बढ़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिकी एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल इनबॉक्स में सेंध लगाई है। हैकर्स ने पटेल के ईमेल से तस्वीरें तथा दूसरे…
 28 March 2026
पेरिस: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगहों का नाम बदलना पसंद है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका में कई जगहों के नाम बदले हैं और उनके नाम फिर अपने नाम…
 28 March 2026
तेहरान/अबूधाबी: अमेरिका के मरीन कमांडो बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों में पहुंच रहे हैं। इस बात के आसार बन रहे हैं कि अमेरिका कोई बड़ा जमीनी हमला ईरान में कर सकता…
 13 February 2026
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, जिसे अमेरिका ने सीधा समर्थन दे दिया था, वो बुरी तरह से हार गई है। जमात को छात्र नेताओं का समर्थन हासिल था, मोहम्मद यूनुस की मशीनरी…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान का देश का…
Advt.