भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील कब होगी फाइनल? सर्वे में सरकार ने बताया, लेकिन ये चिंताएं कैसी

Updated on 29-01-2026 01:27 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (इकनॉमिक सर्वे) पेश किया। इसमें भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील को लेकर भी बात कही गई है। सर्वे में कहा गया है कि फिलहाल भारत को बाहरी दुनिया से कुछ चिंताएं हैं, लेकिन कोई बड़ी आर्थिक समस्या नहीं है। सर्वे के अनुसार, हमारे बड़े व्यापारिक साझेदारों की धीमी रफ्तार, व्यापार पर लगने वाले टैरिफ और पैसों के प्रवाह में उतार-चढ़ाव से कभी-कभी हमारे निर्यात और निवेशकों के भरोसे पर असर पड़ सकता है।

सर्वे में कहा गया है कि अमेरिका के साथ चल रही व्यापार बातचीत इस साल पूरी होने की उम्मीद है, जिससे बाहरी मोर्चे पर अनिश्चितता कम हो सकती है। भारत और अमेरिका पिछले साल मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है। पिछले साल अगस्त में जब अमेरिकी सरकार ने भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लगाया था, उसके बाद से बातचीत धीमी हो गई थी।

वैश्विक संस्थाओं का क्या अनुमान?

गोल्डमैन सैक्स ग्रुप का अनुमान है कि मार्च तक अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीद के बावजूद, अगले वित्तीय वर्ष में विकास दर घटकर 6.8% हो जाएगी। वहीं संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि यूरोप और पश्चिम एशिया जैसे अन्य प्रमुख बाजारों से मजबूत मांग इन टैरिफों के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देगी। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार समझौते का अंतिम रूप देना इस प्रवृत्ति को दर्शाता है, जो वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में बदलाव का संकेत है।

अमेरिका ने लगाया है 50% टैरिफ

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त 25% जुर्माना लगाया था। अमेरिका का कहना था कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। दिसंबर 2025 में, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत का दौरा किया था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डिप्टी यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एंबेसडर रिक स्विट्जर ने किया था। यह टैरिफ लगने के बाद अमेरिकी अधिकारियों का दूसरा भारत दौरा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
 14 May 2026
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
 13 May 2026
कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी। अब इसमें एक नया अपडेट आया है।  केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात…
 12 May 2026
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
Advt.