विक्की कौशल ने पिता बनने के बाद खरीदी करोड़ों की लग्जरी SUV, जानिए उनकी नेट वर्थ, गाड़ियों का कलेक्शन और फीस
Updated on
06-12-2025 12:53 PM
विक्की कौशल हाल ही एक बेटे के पिता बने, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह अपनी लाइफ के इस नए फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं और अब एक नई गाड़ी भी खरीदी है। कटरीना कैफ 7 नवंबर को बेटे की मां बनी थीं और अब करीब एक महीने बाद विक्की कौशल ने नई लग्जरी SUV खरीदी है। इसकी कीमत 3.20 करोड़ बताई जा रही है। विक्की ने लग्जरी Lexus LM350h 4S खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विक्की कौशल की यह करोड़ों की गाड़ी नजर आ रही है। वैसे, यही SUV रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पास भी है।
गुरुवार, 4 दिसंबर को जब विक्की कौशल मुंबई में एक इवेंट में नजर आए, तो सबकी नजरें उनकी नई लग्जरी गाड़ी पर थम गईं। बेटा होने के बाद यह पहली लग्जरी और मंहगी चीज है, जो विक्की कौशल ने खरीदी है। उनके गैराज में पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
विक्की कौशल के पास हैं ये कारें, कटरीना के पास भी लग्जरी कलेक्शन
विक्की कौशल के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास एक रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज GLE, ऑडी Q7, बीएमडब्लू 5GT और एक बीएमडब्लू X5 हैं। वहीं, उनकी पत्नी कटरीना के पास भी कई लग्जरी कारें हैं। विक्की कौशल के लिए साल 2025 काफी सुनहरा रहा है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने खूब तरक्की की है।
विक्की कौशल के लिए लकी 2025
जहां विक्की ने 2025 की सबसे बड़ी हिट 'छावा' दी, वहीं एक बेटे के पिता भी बने। हाल ही उन्होंने पिता बनने के बारे में बात करते हुए 'जीक्यू इंडिया' से कहा था, 'इस साल पिता बनना 2025 का मेरा सबसे बड़ा पल है। यह एक जादुई एहसास है। मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत भावुक और खुश हो जाऊंगा, लेकिन वास्तव में यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे सुखद पल रहा है।'
विक्की कौशल की फीस और नेट वर्थ, 2026 की करेंगे तगड़ी शुरुआत
अब 2026 की भी तगड़ी शुरुआत होने वाली है। तब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विक्की कौशल को खूब मोटी फीस मिली है। उन्होंने 'छावा' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों के लिए 10 करोड़ रुपये फीस ली थी। रिपोर्ट्स हैं कि उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है।
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की…
'धुरंधर 2' को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी…
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है।…
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…