एक्टर रणवीर सिंह के हाथ लगी नई फिल्म, इस दमदार रोल में आएंगे नजर

Updated on 12-05-2026 12:26 PM
मनोरंजन डेस्क।  धुरंधर से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले रणवीर सिंह को लेकर नई और जबरदस्त खबर सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर के हाथ नई फिल्म लगी है। बताया जा रहा कि इस नई फिल्म को वे अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत तैयार करेंगे। आइए, जानते हैं रणवीर की नई फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल।

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नए बादशाह बन गए हैं। लगातार कई हिट फिल्मों के साथ रणवीर ने सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया है और अब सबकी निगाहें उनके अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है। कुछ महीने पहले पता चला था कि वे एक जॉम्बी फिल्म प्रलय में काम कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उनकी इस नई फिल्म से जुड़ी डिटेल भी सामने आ गई हैं। 


रणवीर सिंह अपने करियर के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। ताजा जानकारी की मानें तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म के तहत अमिश त्रिपाठी की किताब द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स हासिल किए हैं। इस पौराणिक गाथा पर वे एक फिल्म बना रहे हैं और बिड़ला स्टूडियोज के साथ उन्होंने पार्टनरशिप की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में काम करने वाले थे। हालांकि, ये प्रोजेक्ट कभी आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि, रणवीर हमेशा से इस दुनिया से मोहित थे और इसमें भगवान शिव की भूमिका निभाने का सपना देखते थे। भंसाली के पास इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के अधिकार समाप्त होते ही रणवीर ने इसे अपने बैनर के तहत हासिल कर लिया। खबरों की मानें तो वे इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। बाकी स्टार कास्ट और डायरेक्टर को फाइनल करने से पहले मेकर्स स्क्रिप्ट तैयार करना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा…
 19 August 2026
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई…
 19 August 2026
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
 19 August 2026
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
 19 August 2026
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.