शाही मस्जिद के आसपास क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू:उज्जैन में 2 दिन से 250 दुकानें बंद, 10 करोड़ का नुकसान, मीनार टूटना शुरू

Updated on 30-09-2026 01:46 PM

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मीनार पर मचान बांधने का काम शुरू किया गया। जल्द ही मीनार सहित मस्जिद का संबंधित हिस्सा हटा दिया जाएगा।

मस्जिद का हिस्सा तोड़ने को लेकर हुए विवाद के 48 घंटे बाद भी क्षेत्र की 250 से अधिक दुकानें और घर बंद हैं। छत्री चौक और आसपास के इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर रखी है।

प्रशासन ने छत्री चौक, लखेरवाड़ी, सराफा, कालिदास स्कूल के पास का क्षेत्र, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, खड़े हनुमान और सती गेट से कंठाल तक का क्षेत्र बंद करवा रखा है।

करीब दो दिन से व्यापार प्रभावित होने के कारण व्यापारियों ने करीब 10 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है। उन्हें यह नहीं पता की ये दुकानें कब खुलेगी।

रोजाना 4 से 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित

कपड़ा व्यापारी शीतलदास चंदनानी ने बताया कि क्षेत्र की दुकानें पूरी तरह बंद हैं। पिछले तीन दिनों से यही स्थिति है और यह कब तक चलेगी, कहना मुश्किल है। उनके अनुसार तनावपूर्ण माहौल का सबसे ज्यादा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ रहा है

मस्जिद का हिस्सा हटाने में लग सकता है एक सप्ताह

प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बनी सहमति के बाद मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं। काम धीमी गति से चलने के कारण इसे पूरा होने में करीब एक सप्ताह या उससे अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

दो दिन में अब तक मस्जिद का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा ही हटाया जा सका है। मीनार पर मचान बांध दी गई है और देर रात या बुधवार सुबह से मीनार हटाने का काम शुरू होने की संभावना है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार इतने दिन बंद रहा तो नुकसान और बढ़ेगा।

आठ एफआईआर, 20 से ज्यादा गिरफ्तार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे शहरों से आकर दंगा कराने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद मुस्लिम कमेटी द्वारा स्वयं मस्जिद हटाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पूरे इलाके में तैनात हैं और अगली शिफ्ट में भी इतनी ही संख्या में बल तैनात रहेगा।

20 आरोपी नामजद, 8 FIR दर्ज की

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को लेकर आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें पांच सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ और तीन मंगलवार के घटनाक्रम से संबंधित हैं। इनमें एक एफआईआर काजी खलिकुर्रहमान की तरफ से भी की गई है।

करीब 20 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके घरों पर दबिश दे रही है।

अब तक 30 आरोपी चिन्हित किए गए

पुलिस ने सोमवार तक 20 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच के आधार पर 10 से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह पुलिस के अनुसार अब तक करीब 30 आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है।

खारा कुंवा थाने में 22 के खिलाफ मामला

खारा कुंवा थाने में साजिद खान, इमरान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान, साजिद खान, इमरान खान, बिलाल, लालू हेला, सलीम, नदीम, तौफीक खान, शाकिर, शाहनवाज उर्फ कल्लू खां, अरसद हुसैन, ईशान खान, तैयब मंसूरी, हुसैन सलमान, कासिम शेख, साहिल खान, साबिर शेख, शेख अल्फेज और समीर सरोठी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भी शामिल हैं।

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई से पहले सोशल मीडिया पर 7 दिन तक मुहिम चली। इन्फ्लुएंसर्स ने लगातार रील्स पोस्ट कीं। एक वीडियो में अपील की गई- ‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें।’ इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश के प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और विरासत ने एक बार फिर न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के सैलानियों का दिल जीता है। यही कारण है कि…
 25 September 2026
मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि 7वीं-8वीं के…
Advt.