आज का मौसम 16 सितंबर: 6 घंटे के अंदर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

Updated on 16-09-2026 11:32 AM
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब 6 घंटे में 18 राज्यों के अंदर मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों से इस बीच सावधान रहने के लिए कहा गया है।

इन 18 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 18 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां 75 की स्पीड से हवा चल सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली (16 सितंबर- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): दिल्ली का मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला-बदला सा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 16 सितंबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से हवा चल सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

  • महाराष्ट्र(16 सितंबर- भारी बारिश की चेतावनी): गढ़चिरौली, नंदुरबार, धुले, ठाणे, नासिक और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में आज यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश(16 सितंबर- तूफानी बारिश की चेतावनी): देवास, बेतुल, हर्दा, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, मांडला, होशंगाबाद और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। भोपाल में आज यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान(16 सितंबर- तेज बारिश के साथ आंधी): जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, शेखावाटी में हल्की मध्यम बारिश अगले 3-4 दिन जारी रहेंगी। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, आज यानी 16 सितंबर को जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • गुजरात में आज कैसा रहेगा मौसम

    • गुजरात (16 सितंबर-भारी बारिश की चेतावनी): पंचमहल, दाहोद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर और सबरकांठा में आंधी, बारिश के साथ तूफान की भी आशंका है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, गांधीनगर में आज यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

      • तमिलनाडु(16 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, रानीपेट, मदुरै, डिंडीगुल, विरुधुनगर, शिवगंगा, तिरुवनमलाई और तंजावुर में भारी बारिश की चेतवनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, चेन्नई में आज यानी 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.