देश के 20 राज्यों में आज आंधी-बारिश:बिजली गिरने से UP में 4 और बिहार में 22 की मौत; MP-राजस्थान में हीटवेव का अनुमान

Updated on 10-04-2025 01:51 PM

भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज (गुरुवार को) आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के 16 जिलों में सुबह से ओले गिरने के साथ बारिश जारी है। यहां बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई है। मरने वालों में फतेहपुर के 2 बच्चे, फिरोजाबाद की एक महिला और सीतापुर का एक किसान शामिल है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत हुई हैं। आज 32 जिलों में यलो अलर्ट है।

इधर, IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नगालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी।

वहीं, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 4 दिन तापमान 2-4 डिग्री तक तापमान नीचे आ सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2025
अपनी मर्जी से शादी करने मात्र से जोड़े को सुरक्षा की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट की जाती है तो कोर्ट…
 16 April 2025
हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच शुरू करेगी। गुरुग्राम पुलिस की टीम मेदांता हॉस्पिटल जाकर उस दौरान ड्यूटी…
 16 April 2025
बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने…
 16 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के कमरों में गोबर और मिट्टी लीपने के मामले में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि, 'अगर इस तरीके से कमरों में गर्मी…
 16 April 2025
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में आरोपी अजय कुमार नय्यर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। नय्यर पर आरोप है कि उसने…
 16 April 2025
सुप्रीम कोर्ट आज नए वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की बेंच दोपहर 2 बजे से वक्फ बोर्ड के…
 16 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के पाटुर नगर परिषद के बोर्ड पर मराठी के साथ उर्दू भाषा के उपयोग को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया…
 16 April 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य के इमामों, मोअज्जिनों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम में मीटिंग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,…
 12 April 2025
देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषम गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है।…
Advt.