दुनिया पस्त, भारत मस्त: इस साल देश की अर्थव्यवस्था 7.4% की रफ्तार से बढ़ेगी

Updated on 29-01-2026 01:28 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (इकनॉमिक सर्वे) 2026 पेश किया। सर्वेक्षण में बताया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज होने वाली है। साल 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 6.8% से 7.2% तक बढ़ सकती है। यह तब है जब दुनिया में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं, जैसे देशों के बीच तनाव, पैसों की तंगी और अलग-अलग देशों में मांग का कम-ज्यादा होना।

सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि साल 2025 में एक अजीब बात देखने को मिल रही है। भारत की अर्थव्यवस्था दशकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दुनिया का सिस्टम ऐसा हो गया है कि अच्छी आर्थिक चाल का फायदा करेंसी की स्थिरता, बाहर से पैसा आने या दुनिया की मुश्किलों से बचने के रूप में नहीं मिल रहा है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत का नंबर आता है। सरकार ने पिछले महीने ही बताया था कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है।

इन कारणों से लगेंगे पंख

भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगी, जो उम्मीद से बेहतर है। 2025 में यह 6.5% बढ़ी थी। इस तेजी की वजह निवेश का बढ़ना और मैन्युफैक्चरिंग यानी सामान बनाने वाले उद्योगों में उछाल है।
यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7.3% के अनुमान से भी ज्यादा है। पिछले साल की 6.5% की ग्रोथ से यह काफी बेहतर है। अगर हम कैलेंडर साल की बात करें, तो 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3% और 2027 में 6.5% की दर से बढ़ सकती है। 2026 की दूसरी तिमाही में भारत की आर्थिक रफ्तार और तेज हुई। GDP ग्रोथ बढ़कर 8.2% हो गई, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। यह अप्रैल-जून की तिमाही के 7.8% के आंकड़े से भी बेहतर है।

साल दर साल बढ़ी रफ्तार

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत की रफ्तार साल दर साल बढ़ती गई। ऐसा तब हुआ जब अमेरिका ने भारत के सामानों पर 50% का भारी टैरिफ लगाया। सरकार ने कई सुधार किए और मांग को बढ़ाने के लिए GST को भी कम किया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगी। नॉमिनल ग्रोथ यानी बिना महंगाई को एडजस्ट किए ग्रोथ 8% रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के बजट के 10.1% के अनुमान से कम है।महंगाई कम रहने की वजह से RBI ने 2025 में ब्याज दरों में 1.25% की कटौती की। इससे लोगों को लोन मिलना आसान हुआ और मांग बढ़ी। वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का भी मानना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में अर्थव्यवस्था 8% की दर से बढ़ी। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरी छमाही में ग्रोथ 6.9% रहने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
FAITH कॉन्क्लेव में “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य को देश का अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य बनाने के…
 08 July 2026
मुंबई। देश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और ड्रोन आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ड्रोन-एज़-ए-सर्विस (DaaS) एवं प्रिसिजन एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म…
 02 July 2026
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 02 July 2026
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी…
 02 July 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण समंदर में उठा कच्चे तेल का तूफान अब थमता दिखाई दे रहा है। लेकिन संकट के बादल छंटे नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के…
 02 July 2026
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट…
 02 July 2026
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप…
 02 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक…
 02 July 2026
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट…
Advt.