'धुरंधर पार्ट 2' की रिलीज डेट तो आ गई, यश की Toxic का ताप कैसे झेलेगी रणवीर की फिल्‍म? ईद 2026 पर महाक्‍लैश

Updated on 06-12-2025 12:46 PM
रणवीर सिंह की स्‍पाई-एक्‍शन फिल्‍म 'धुरंधर' ने बॉक्‍स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर देश में 27 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई हुई है, जिसने इस फिल्‍म से उम्‍मीदें बढ़ा दी हैं। मजेदार बात यह है कि डायरेक्‍टर आदित्‍य धर ने 'धुरंधर' के सीवक्‍ल यानी 'धुरंधर पार्ट 2' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 3 घंटे 34 मिनट के लंबे रनटाइम के बाद फिल्‍म में एक पोस्‍ट क्रेडिट सीन है, जहां सीक्‍वल फिल्‍म की कहानी की झलक दिखाई जाती है। साथ ही बताया जाता है कि यह तीन महीने बाद मार्च 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यकीनन मेकर्स की चाहत यही है कि दर्शकों में अभी से अगली फिल्‍म के लिए हाइप बनाई जाए। लेकिन दिलचस्‍प बात यह है 'धुरंधर पार्ट 2' का सामना बॉक्‍स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्‍म से होगा, जिसके आस पास फटकने से भी सब कतरा रहे हैं। ये फिल्‍म KGF फेम यश की 'टॉक्‍स‍िक' है।

'धुरंधर' के पोस्‍ट क्रेडिट में बताया जाता है कि इसका सीक्‍वल 'धुरंधर पार्ट 2' अगले साल 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज ने इस फिल्‍म को ईद के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है, जो त्‍योहार में कमाई को ध्‍यान में रखते हुए अच्‍छा फैसला है। खास बात यह है कि 19 मार्च को ही गुड़ी पड़वा भी है, जो महाराष्‍ट्र के सबसे बड़े त्‍योहारों में से एक है। ऐसे में मेकर्स की चाह हॉलिडे रिलीज से बंपर कमाई का है। लेकिन क्‍या वाकई ऐसा होगा, क्‍योंकि 2022 में KGF Chapter 2 के रिलीज के बाद से ही यश के दुनियाभर के फैंस को 'टॉक्‍स‍िक: ए फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्‍स' का इंतजार है।

'टॉक्‍स‍िक' भी पीरियड गैंगस्टर फिल्‍म, यश संग 5 हीरोइन

यश की 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर पार्ट 2' दोनों का जॉनर कमोबेश खूंखार एक्‍शन है। यश की फिल्‍म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसे डायरेक्‍टर गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है। फिल्म में फैंस के चहेते 'रॉकी भाई' यश के साथ 5 हसीनाएं हैं। इनमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत हैं। जबकि अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार भी हैं। KGF के बाद जिस तरह यश की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, और जिस तरह 3 साल बाद वह पर्दे पर लौट रहे हैं, जानकार 'टॉक्‍स‍िक' को बॉक्‍स ऑफिस पर अभी से सूनामी मानकर चल रहे हैं।

'धुरंधर पार्ट 2' में दिखेगा असली तूफान

दूसरी ओर, कहानी के लिहाज से आदित्य धर की 'धुरंधर' का पहला पार्ट तूफान के आने से पहले की कवायद है। असल हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन और रोमांच इसके सीक्‍वल में ही दिखने वाला है, जब रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा पाक‍िस्‍तान के ल्‍यारी पर राज भी करेगा और दुश्‍मन पड़ोसी के नापाक इरादों को तबाह भी। सीक्‍वल फिल्‍म की जो झलक पोस्‍ट क्रेडिट में दिखेगी है, उसमें साफ इशारा है कि अब बारी हिंदुस्‍तान के जख्‍मों का 'बदला' लेने की है। फिल्‍म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की वापसी होगी। जबकि हमज़ा के किरदार के बनने की कहानी भी दिखाई जाएगी।

'टॉक्‍स‍िक' Vs 'धुरंधर पार्ट 2', स्‍क्रीन्‍स को लेकर होगी लड़ाई

ईद पर रिलीज किसी भी फिल्‍म की बंपर कमाई की गारंटी होती है। साथ में गुड़ी पड़वा की छुट्टी इसे और अहम बना देती है। आम तौर पर हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्‍में रिलीज होती हैं। लेकिन 2026 में ऐसा नहीं हो रहा है। अब 19 मार्च 2026 की रिलीज डेट का मतलब है कि 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' में पूरे भारत में स्क्रीन को लेकर लड़ाई होगी। जाहिर है कि KGF 2 के बाद हिंदी के दर्शकों की चाह को देखते हुए एग्‍जीबिटर्स 'टॉक्सिक' को हिंदी पट्टी में भी अध‍िक से अध‍िक शोज देना चाहेंगे। साथ ही दो हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍मों का एकसाथ रिलीज होना, सिनेमा के सबसे कमाऊ जॉनर के ल‍िहाज से भी बहुत अहम हो जाता है।

ईद पर 19-20 मार्च को 4 बड़ी फिल्‍में हो रहीं रिलीज,

यहां एक और बात ध्‍यान देने लायक है। 'टॉक्‍स‍िक' पैन इंडिया फिल्‍म है। यानी इसे हिंदी के साथ ही साउथ के सिनेमाघरों में भी बड़ी रिलीज मिलेगी। दूसरी ओर, एक दिन बाद ही 20 मार्च 2026 को अजय देवगन की 'धमाल 4' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अदिवी शेष की 'डकैत' भी पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही थी, लेकिन अब 19 मार्च 2026 को ही आएगी। यानी स्‍क्रीन्‍स की लड़ाई और बढ़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
 13 February 2026
रणवीर सिंह के खिलाफ धमकी भरे फोन से जुड़े मामले में जांच कर रही टीम को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। मामले की छानबीन कर रही टीम ने रणवीर…
 29 January 2026
'बिग बॉस 19' के घर में साथ रहते हुए अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी, लेकिन अब ये दोनों ऑनलाइन अटकलों में बने हुए…
 29 January 2026
कई पीढ़ियों और लाखों गानों को समेटे अरिजीत सिंह हिंदी सिनेमा की सबसे जबरदस्त आवाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को संगीत का नया आयाम दिया है। इमोशनल…
 29 January 2026
दो दशकों के अपने करियर में, इमरान हाशमी ने लवर बॉय से लेकर खलनायक और सीरियस हीरो तक, कई किरदार निभाए हैं। पर्दे पर किए गए रोल्स ने उन्हें अच्छी…
 29 January 2026
सिनेमाघरों में सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने जहां छह दिनों में धआंधार 213.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं शुक्रवार 30 जनवरी को तीन नई फिल्‍में…
 29 January 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी, 2026 को हुआ। जय पवार, पार्थ पवार, दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्‍न‍ि दी है। उनके पार्थिव शरीर को एक सजे…
Advt.