'कब्जा-आतंक छोड़ विकास पर ध्यान दो', संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाने वाले क्षितिज त्यागी कौन हैं?

Updated on 25-09-2026 11:37 AM
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत का पक्ष रखते हुए भारतीय डिप्लोमैट क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दूसरों के इलाके पर कब्जा करने या आतंक फैलाने के बजाय, विकास पर ध्यान दे, क्योंकि न तो ये, और न ही काउंसिल में उसकी नौटंकी, उसकी अर्थव्यवस्था के लोन चुकाने में मदद करेगी।' पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाने वाले क्षितिज त्यागी की भारत में खूब चर्चा हो रही है। जानते हैं कौन हैं IFS अधिकारी क्षितिज त्यागी और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में क्या कहा।

पाकिस्तान को सुनाया

क्षितिज त्यागी ने कहा, 'पाकिस्तान का तरीका देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों को हल करने में मदद नहीं करेगा। पाकिस्तान दूसरों के इलाके पर कब्जा करने या आतंक फैलाने के बजाय, विकास पर ध्यान देकर अपने लोगों की बेहतर सेवा करेगा, क्योंकि न तो ये, और न ही काउंसिल में उसकी नौटंकी, उसकी अर्थव्यवस्था के लोन चुकाने में मदद करेगी।'

पाकिस्तान को दिखाया आईना

त्यागी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बिगड़ती स्थिति की ओर भी इशारा किया, जिसमें जून से नागरिकों की मौत, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में छात्रों की गिरफ्तारी और भोजन व दवाओं पर प्रतिबंध की रिपोर्टों का हवाला दिया गया। उन्होंने कहा, 'अगर इस कमरे में कोई भी प्रतिनिधिमंडल इस परिषद की जांच के हर मानदंड को पूरा करता है, तो वह पाकिस्तान है।' उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक है, जहां अल्पसंख्यक वोट देते हैं, कानून बनाते हैं, सुप्रीम कोर्ट में बैठते हैं और संस्थानों का नेतृत्व करते हैं।

उन्होंने कहा, 'इस परिषद को पाकिस्तान से स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। यह 1990 में हुआ था, कश्मीरी पंडितों के साथ, जिन्हें उन आतंकवादियों ने अपने घरों से निकाल दिया था, जिन्हें पाकिस्तान ने हथियार दिए, प्रशिक्षित किया और सीमा पार भेजा। उन आतंकवादियों ने तब से हर धर्म के कश्मीरियों को मारा है, उनमें से कई मुसलमान हैं। जिस देश ने उन्हें प्रायोजित किया, वह अब इस परिषद से जांच की मांग कर रहा है। इस परिषद से यह विडंबना छिपी नहीं रहेगी।'

कौन हैं क्षितिज त्यागी?

क्षितिज त्यागी 2012 बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। वह वर्तमान में जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसर के पद पर तैनात हैं। लिस्बन, ब्रासीलिया, काहिरा और नई दिल्ली में प्रमुख पदों पर तैनात रह चुके हैं।

क्षितिज ने IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और थर्मल एनर्जी एंड एनवायरमेंट में एमटेक किया है। भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले उन्होंने बिजनेस एनालिस्ट और बाद में ऊर्जा मंत्रालय में वैज्ञानिक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2012 में यूपीएससी क्लियर कर आईएफएस अधिकारी बने। अंग्रेजी, ऊर्दू, हिंदी, पुर्तगाली और अरबी में उनकी अच्छी पकड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना…
 25 September 2026
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा…
 25 September 2026
नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार , दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के बीच दूरी पिछले साल जून में बिहार में एसआईआर के दौरान ही…
 25 September 2026
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत का पक्ष रखते हुए भारतीय डिप्लोमैट क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दूसरों के इलाके…
 25 September 2026
इंदुभूषण: किसी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट ( ICU ) के बाहर बैठा व्यक्ति अपने परिजन के इलाज की चिंता कर रहा होता है, न कि कीमतों पर मोलभाव। अस्पताल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (EC) को दिए गए ब्यौरे के अनुसार, BJP ने पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2026 के चुनावों के दौरान अपने कैंपेन और उम्मीदवारों पर 287 करोड़ रुपये…
 25 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल लोगों से बातचीत के दौरान कई अहम बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा में जो अनुभव…
 25 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार को बड़ा झटका लगा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभेंदु अधिकारी सरकार के ‘एंटी गुंडा बिल’ पर गंभीर आपत्ति जताई है…
 24 September 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत देवास जिले के पुंजापुरा में बाइक राइडर्स के साथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से वडनगर के लिए निकाली गई…
Advt.