निशाने पर आईं राम चरण की बीवी उपासना का करारा जवाब, पूछा- क्या औरत ये तय नहीं कर सकती कि कब बच्चा करना है?

Updated on 20-11-2025 01:14 PM
साउथ स्टार राम चरण की बीवी उपासना कामिनेनी प्रेग्नेंट हैं। वो जल्द ही जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी। वो हाल ही में IIT हैदराबाद गई थीं, जहां पर यंग लड़कियों को अपनी परिस्थिति के अनुसार एग फ्रीज करने की सलाह दी थी। इसे उनका सबसे बड़ा इंश्योरेंस बताया था। इस बयान के बाद उनकी आलोचना होने लगी। पर अब उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है।

उपासना कामिनेनी ने इंस्टाग्राम पर आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, 'क्या एक औरत के लिए समाज के दबाव में आए बिना लव मैरिज करना गलत है? सही साथी का इंतजार करना गलत है? परिस्थितियों के आधार पर ये तय करना गलत है कि वो कब बच्चा पैदा करे? अपने लक्ष्य और करियर पर ध्यान देना गलत है? वो सिर्फ शादी या जल्दी बच्चे पैदा करने के बारे में सोचे?'

IVF को प्रमोट करने के आरोप पर भी दिया जवाब

उपासना अस्पताल की मालकिन हैं। इसलिए उनपर आरोप लग रहे हैं कि वो अपोलो में IVF को प्रमोट कर रही हैं। इसपर भी उन्होंने जवाब दिया, 'फैक्ट चेक। मैं जब 27 साल की थी, तब अपने फैसले पर प्यार और साथ निभाने के लिए शादी की। 29 की उम्र में पर्सनल और हेल्थ रीजन से एग फ्रीज करने का फैसला किया। मैं हमेशा इस बारे में बात करती हूं, ताकि अन्य महिलाएं अपने ऑप्शन के बारे में जान सकें। (रेकॉर्ड के लिए ये अपोलो में नहीं हुआ था)। मैंने 36 की उम्र में पहला बच्चा किया और अब 39 में जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रही हूं।'

शादी और करियर दोनों हैं जरूरी

आखिरी में वो लिखती हैं कि अपनी इस पूरी जर्नी में उन्होंने करियर बनाने और शादी को संवारने दोनों को बराबर महत्व दिया। इसकी वजह ये है कि एक खुशहाल और स्थिर माहौल परिवार को पालने के लिए बहुत जरूरी होता है। उनके लिए शादी और करियर एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं हैं। बल्कि दोनों ही समान रूप से संतुष्ट जिंदगी के हिस्से हैं। टाइमलाइन वो तय करती हैं और ये उनका अधिकार है।

उपासना ने क्या बयान दिया था?

उपासना ने IIT हैदराबाद में एक सेशन में कहा था कि महिलाओं के लिए सबसे बड़ा इंश्योरेंस अपने एग्स फ्रीज करना है। आप ये चुन सकती हैं कि शादी कब करनी है, कब बच्चे करने हैं। वो बोलीं, 'आज मैं पैरों पर खड़ी हूं और अपनी कमाई खुद करती हूं।'

2012 में हुई थी राम और उपासना की शादी

बता दें कि राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। कुछ दिन पहले ही उपासना की गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें पता चला कि वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन इस साल काफी खास रहा। एक्टर और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने घर पर एक खास होमम यानी हवन का आयोजन किया। श्री…
 28 March 2026
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की…
 28 March 2026
'धुरंधर 2' को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी…
 28 March 2026
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है।…
 28 March 2026
एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लंबी पोस्ट में रीत…
 28 March 2026
सोनू सूद ने 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी, और उसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, जब दूसरा पार्ट यानी 'दबंग 2' आई,…
 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
Advt.