रेल कर्मचारियों को रिटायर होने के दिन अब नहीं मिलेगा चांदी का सिक्का, जानिए रेलवे बोर्ड का नया फैसला

Updated on 29-01-2026 01:33 PM
नई दिल्ली: देश में सेना और रेलवे में अभी भी काफी परंपरा अंग्रेजों के जमाने की चली आ रही है। हालांकि इनमें धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। साथ ही जो नई परंपरा शुरू हुई है, उसमें भी बदलाव हो रहा है। इसी क्रम में रेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। फैसला यह है कि अब रिटायर होने वाले रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का नहीं दिया जाएगा।

सिक्के में भी हुआ भ्रष्टाचार?

रेलवे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस फैसले के पीछे चांदी की कीमत में भारी बढ़ातरी और भ्रष्टाचार का योगदान है। पिछले दिनों ही मध्य प्रदेश से ऐसी खबर आई थी कि रेलवे ने कार्मिक के रिटायर होने के दिन जो सिल्वर क्वाइन दिए थे, वे मिलावटी थे। जांच में पता चला कि उसमें चांदी की काफी कम मात्रा थी। सिक्के ज़्यादातर तांबे के बने थे। मतलब कि सिक्के खरीदने वालों ने गड़बड़ी की थी। इसलिए अब फैसला लिया गया कि रिटायर होने के दिन कोई सिक्का नहीं दिया जाएगा।

सभी जोन को भेजी गई चिट्ठी

रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी ज़ोन और प्रोडक्शन यूनिट्स के प्रमुखों को एक चिट्ठी भेजी गई है। इसमें लिखा है, "...अब यह तय किया गया है कि रिटायर होने वाले रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर क्वाइन या मेडल देने की परंपरा खत्म कर दी जाए। जो चांदी के सिक्के रेलवे के पास पहले से खरीदे हुए या स्टॉक में हैं, उनका हिसाब-किताब रखा जाए और उन्हें दूसरी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाए, ताकि उनके इस्तेमाल से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकें। इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी है।"

वजह नहीं बताई गई

हालांकि, इस चिट्ठी में फैसला लेने की कोई खास वजह नहीं बताई है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि कई तरह की चिंताएं थीं। जैसे कि बाहर के वेंडरों से खरीदे गए सिक्कों की क्वालिटी खराब थी। साथ ही, चांदी महंगी होने की वजह से खर्च कम करने की भी ज़रूरत थी।

कब शुरू हुई यह परंपरा

रिटायर्ड लोगों को चांदी का सिक्का भेंट करने की परंपरा मार्च 2006 में शुरू हुई थी। तब मंत्रालय ने फैसला किया था कि जो भी रेलवे कर्मचारी या अधिकारी वॉलंटरी रिटायरमेंट लेते हैं या अपनी नौकरी पूरी करके रिटायर होते हैं, उन्हें करीब 20 ग्राम का सोने की परत चढ़ा हुआ चांदी का सिक्का दिया जाएगा। उस समय इस सिक्के की कीमत करीब एक हजार रुपये पड़ती थी। अब इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये पड़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
बिजनेस डेस्क। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में थे। मल्टी कमोडिटी…
 14 May 2026
बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक…
 13 May 2026
कुछ दिन पहले देश के पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी। अब इसमें एक नया अपडेट आया है।  केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात…
 12 May 2026
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि लोग अगले एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और विदेशी…
 28 March 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार की हालिया गिरावट ने दिग्गज कंपनियों के शेयरों को काफी सस्ता कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और…
 28 March 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-वीलर (ई-स्कूटर और बाइक) खरीदने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जून तक बढ़ाया…
 28 March 2026
नई दिल्‍ली: कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें दुनिया भर में दोबारा 100 डॉलर के पार चली गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इसकी वजह है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से…
 28 March 2026
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) घटता ही जा रहा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट हुई है। बीते…
 28 March 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट है। पब्लिक-प्राइवेट…
Advt.