कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी:1 लाख लोगों को घरों के मालिकाना हक के डॉक्यूमेंट सौंपेंगे, 2015 में वादा किया था

Updated on 20-05-2025 12:14 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंगलवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। यहां होसपेट शहर में एक कार्यक्रम के दौरान 1 लाख 11 हजार लोगों को घर के मालिकाना हक के डिजिटल डॉक्यूमेंट सौपेंगे। कार्यक्रम राज्य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है।

घुमंतू, अर्ध-घुमंतू और ग्रामीण खेतिहर समुदायों को डॉक्यूमेंट्स दिए जाएंगे। इनकी बस्तियां सार्वजनिक या निजी जमीन पर हैं। अब इनको 'रेवेन्यू विलेज' यानी राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा। इससे इन लोगों को कानूनी तौर पर अपने घर का मालिकाना हक मिलेगा।

2015 में कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी ने वादा किया था कि इन बस्तियों को मालिकाना हक मिलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CM सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी शामिल होंगे।

राजस्व मंत्री बोले- 2023 से 1 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिला 

कर्नाटक सरकार में राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा- यह भारत का सबसे बड़ा टाइटल डीड (जमीन या मकान के मालिकाना हक का कानूनी डॉक्यूमेंट) वितरण कार्यक्रम है। करीब 6 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस सरकारी की 2 साल की मेहनत लोगों को समर्पित की जाएगी। हम भविष्य के लिए नई संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया- 2017 से 2019 तक करीब 36,000 टाइटल डीड्स जारी हुए। 2019 से 2023 तक 72,000 डॉक्यूमेंट दिए गए। 2023 से अब तक दो साल में कांग्रेस सरकार ने 1 लाख से ज्यादा परिवारों को घर का मालिकाना हक दिया है। अगले 6 महीने में बाकी 50,000 लोगों को भी डॉक्यूमेंट दिए जाएंगे।

हर परिवार को डिजिटल खतौनी मिलेगा

कृष्णा बायरे गौड़ा ने डिजिटल डॉक्यूमेंट के बारे में कहा- अब जो टाइटल डीड्स मिल रहे हैं, वो डिजिटल फॉर्मेट में होंगे। इससे डॉक्यूमेंट खोने, फटने या फर्जीवाड़े की समस्या नहीं होगी। सरकार हर डॉक्यूमेंट को ग्राम पंचायत की ऑनलाइन संपत्ति रजिस्टर से सीधे लिंक कर रही है। यानी हर परिवार को अब डिजिटल खतौनी (खाता) भी मिलेगा, जिससे कोई उन्हें आसानी से जमीन या घर से बेदखल नहीं कर सकेगा।

मंत्री ने बताया- 2017 से 2023 के बीच जारी किए गए 1.2 लाख टाइटल डीड में से केवल 5,000 को ही ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड में शामिल किया गया। बाकी लोग स्थानीय स्तर पर शोषण का शिकार होते रहे। अब नई डिजिटल व्यवस्था के तहत हर डॉक्यूमेंट्स सीधे ही रजिस्टर में जुड़ जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार शाम खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्रियों में…
 22 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस की याचिका पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 15 मई…
 22 May 2025
कारगिल में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) की पार्थिव देह आज दोपहर तक पैतृक गांव पहुंचेगी। थुरल के पैतृक गांव हलूं में शहीद…
 22 May 2025
वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई हो रही है। 21 मई (बुधवार) की सुनवाई में केंद्र…
 22 May 2025
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसी को विचारधारा के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने यह…
 22 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट लाई। करीब डेढ़ घंटे तक उसके…
 22 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर में हैं। देशनोक के पलाना में हुई सभा में मोदी ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर हरकत पर…
 21 May 2025
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 2 साल की बच्ची और 72 साल…
 21 May 2025
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।राहुल…
Advt.