कारगिल में शहीद अग्निवीर का अंतिम संस्कार आज:विधवा मां का इकलौता सहारा छिना, फोन पर कहा था- अगले महीने छुट्‌टी लेकर आऊंगा

Updated on 22-05-2025 01:24 PM

कारगिल में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) की पार्थिव देह आज दोपहर तक पैतृक गांव पहुंचेगी। थुरल के पैतृक गांव हलूं में शहीद नवीन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

बता दें कि नवीन कुमार भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान 20 मई की रात को लैंडस्लाइड की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। 2 साल पहले ही वह अग्निवीर योजना में भर्ती हुए थे।

सेना में हवलदार थे पिता, हो चुकी मौत नवीन के पिता 13 जैक राइफल में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उनका कैंसर की वजह से पांच साल पहले देहांत हो गया था। नवीन अपनी बहन शिवानी के इकलौते भाई थे। बहन शिवानी की शादी हो चुकी है जबकि नवीन अभी अविवाहित थे। अब परिवार में विधवा मां अयोध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी ही हैं। इन तीनों का इकलौता सहारा भी सरहदों की रक्षा करते करते बलिदानी हो गया।

सुबह हुई थी फोन पर बात, रात को शहादत की खबर आई परिजनों के मुताबिक नवीन कुमार 14 जुलाई 2024 को आखिरी बार छुट्टी में घर आए थे। बताया जा रहा है कि अगले महीने वे फिर से छुट्‌टी पर घर आने वाले थे। 20 मई को शहादत से पहले सुबह के वक्त ही नवीन ने अपनी मां अयोध्या देवी से फोन पर बात की थी और अगले महीने फिर से आने की बात दोहराई थी। मगर, मंगलवार देर रात को बेटे की शहादत की खबर मिल गई।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर जवान नवीन के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नवीन के घर पर उनके रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग जुटने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार ने नवीन की शहादत पर दुख जताया है। परिजनों का घर पर रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद की मां बार बार बेसुध हो रही है।

गांव के ही कारगिल में तैनात जवान ने दी सूचना: वंदना थुरल पंचायत की प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि, 20 मई की रात को ही कारगिल में तैनात उनके क्षेत्र के ही एक जवान ने नवीन के निधन की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि नवीन मिलनसार लड़का था। सभी से घुल मिलकर रहता था। नवीन की शहादत की खबर के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

CM बोले- देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लैंडस्लाइड की चपेट में आकर अग्निवीर नवीन के शहीद होने के समाचार को दुखद बताया। उन्होंने कहा, देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं।

कई नेताओं ने जताया दुख अग्निवीर नवीन कुमार की शहादत की सूचना पर हिमाचल प्रदेश के कई नेताओं ने भी दुख जताया है। हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भगवान परिवारजनों को इस असहाय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नवीन के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। इसके अलावा कांगड़ा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नवीन का समर्पण और बलिदान हमेशा प्रेरित करता रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 बुधवार शाम खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्रियों में…
 22 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस की याचिका पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 15 मई…
 22 May 2025
कारगिल में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) की पार्थिव देह आज दोपहर तक पैतृक गांव पहुंचेगी। थुरल के पैतृक गांव हलूं में शहीद…
 22 May 2025
वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई हो रही है। 21 मई (बुधवार) की सुनवाई में केंद्र…
 22 May 2025
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि किसी को विचारधारा के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने यह…
 22 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट लाई। करीब डेढ़ घंटे तक उसके…
 22 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर में हैं। देशनोक के पलाना में हुई सभा में मोदी ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर हरकत पर…
 21 May 2025
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 2 साल की बच्ची और 72 साल…
 21 May 2025
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।राहुल…
Advt.