पाकिस्तान और तालिबान युद्धविराम जारी रखने पर तैयार, इस्तांबुल वार्ता के आखिरी दौर में फैसला, तुर्की ने बताया कैसे बनी बात

Updated on 31-10-2025 01:56 PM
इस्तांबुल/इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता के दौरान युद्धविराम को जारी रखने पर सहमति जताई है। कतर के साथ वार्ता में मध्यस्थता करने वाले तुर्की ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। तुर्की के विदेश मंत्रालय से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, इस्तांबुल में तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुई लंबी वार्ता के बाद सभी पक्ष एक निगरानी और सत्यापन तंत्र स्थापित करने पर सहमत हुए हैं, जो शांति बनाए रखना सुनिश्चित करेगा और उल्लंघन करने वाले पक्ष पर दंड लगाएगा। इस समझौते को 'क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक रचनात्मक कदम' बताया गया है।

इस्तांबुल में ही होगी अगली बैठक

इसमें आगे गया है कि इस तंत्र को कैसे लागू किया जाए, यह तय करने के लिए 6 नवम्बर को इस्तांबुल में फिर बैठक होगी। इस महीने पाकिस्तानी सेना और तालिबान बलों के बीच भीषण झड़प हुई थी। तालिबान के 2021 में काबुल पर कब्जा करने के बाद दोनों देशों के बीच यह सबसे गंभीर सैन्य टकराव था, जिसमें दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मारे गए। हिंसा को रोकने के लिए कतर और तुर्की ने मध्यस्थता की और दोहा में दोनों पक्षों की बैठक कराई जहां 19 अक्टूबर को दोनों देश युद्धविराम पर तैयार हुए थे।
इसके बाद दूसरे दौर की बैठक तुर्की के इस्तांबुल में शुरू हुई लेकिन यह बीच में टूट गई। गुरुवार को एक बार फिर बातचीत शुरू होने की जानकारी सामने आई, जहां युद्धविराम को जारी रखने पर सहमति बनी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस्तांबुल में आधी रात से कुछ पहले एक अलग बयान जारी कर वार्ता के समापन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पक्ष भविष्य की बैठकों में चर्चा जारी रखने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान और गैर-हस्तक्षेप पर आधारिक अच्छे संबंध चाहता है।

आसिफ ने कहा- शांति को एक और मौका

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद ने तुर्की और कतर के अनुरोध पर शांति को एक और मौका देने का फैसला किया है। आसिफ ने जियो न्यूज को बताया, 'बातचीत बेनतीज लगने के बाद हमारा प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौटने वाला था, लेकिन हमारे तुर्की और कतरी भाइयों के आग्रह पर हम रुके रहे और इसी से सब कुछ बदल गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिकी एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल इनबॉक्स में सेंध लगाई है। हैकर्स ने पटेल के ईमेल से तस्वीरें तथा दूसरे…
 28 March 2026
पेरिस: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगहों का नाम बदलना पसंद है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका में कई जगहों के नाम बदले हैं और उनके नाम फिर अपने नाम…
 28 March 2026
तेहरान/अबूधाबी: अमेरिका के मरीन कमांडो बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों में पहुंच रहे हैं। इस बात के आसार बन रहे हैं कि अमेरिका कोई बड़ा जमीनी हमला ईरान में कर सकता…
 13 February 2026
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, जिसे अमेरिका ने सीधा समर्थन दे दिया था, वो बुरी तरह से हार गई है। जमात को छात्र नेताओं का समर्थन हासिल था, मोहम्मद यूनुस की मशीनरी…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान का देश का…
Advt.