नई रिलीज: क्‍या Border 2 को टक्‍कर दे पाएगी Mardaani 3? सिनेमाघरों में आ रहीं 2 और हिंदी फिल्‍में

Updated on 29-01-2026 01:39 PM
सिनेमाघरों में सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने जहां छह दिनों में धआंधार 213.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं शुक्रवार 30 जनवरी को तीन नई फिल्‍में इसे चुनौती देने आ रही हैं। इनमें सबसे अव्‍वल रानी मुखर्जी की एक्‍शन थ्र‍िलर 'मर्दानी 3' है, जिसमें वह एक बार फिर डीसीपी श‍िवानी श‍िवाजी रॉय बनकर अपराध के दलदल की सफाई करने आ रही हैं, वहीं 'तुम्‍बाड' जैसी कल्‍ट फिल्‍म बना चुके डायरेक्‍टर राही अनिल बर्वे छह साल बाद अपनी दूसरी फिल्‍म 'मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन' लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा ड्रग्‍स रैकेट की क्रूर दुनिया पर बनी क्राइम थ्र‍िलर 'ह्यूमन कोकेन' भी रिलीज हो रही है। आइए, जानते हैं इनमें से किसमें कितना दम है, एडवांस बुकिंग में तीनों का क्‍या हाल है और 'बॉर्डर 2' को बॉक्‍स ऑफिस पर ये कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस शुक्रवार दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों के अलावा OTT पर भी तीन नई फिल्‍म और सीरीज दस्‍तक दे रही है। इनमें रणवीर सिंह की मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर 'धुरंधर' का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आध‍िकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन समझा जा रहा है कि 'धुरंधर' ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Netflix पर सरप्राइज देने वाली है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर की नई वेब सीरीज 'दलदल', अमेजन Prime Video पर रिलीज हो रही है, जबकि 2025 की ब्‍लॉकबस्‍टर मलयालम फिल्‍म 'सर्वम माया' भी JioHotstar पर हिंदी के दर्शकों के लिए स्‍ट्रीम होगी।

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 2019 की फिल्म 'मर्दानी 2' का सीक्वल है। रानी मुखर्जी के साथ फिल्‍म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी हैं। कहानी DCP शिवानी शिवाजी रॉय की है, जो सिर्फ तीन महीनों में रहस्यमयी हालात में गायब हुई 93 जवान लड़कियों के केस की जांच करती है।

'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग

सिनेमाघरों में इस वक्‍त 'बॉर्डर 2' का दबदबा है। 23 जनवरी को 4800 स्‍क्रीन्‍स पर 17000 शोज में यह फिल्‍म रिलीज हुई है। इस कारण 55 दिन पुरानी 'धुरंधर' के 90% शोज छ‍िन चुके हैं। लिहाजा, स्‍क्रीन्‍स के लिए 'मर्दानी 3' को भी मशक्‍कत करनी पड़ी है। sacnilk के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक 3176 शोज के लिए 'मर्दानी 3' की प्री-सेल्‍स बुकिंग हो रही है। खबर लिखे जाने तक, 8498 टिकटों की बिक्री हुई है और इनसे 26.92 लाख रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई है। ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो 1.04 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

बॉर्डर 2 Vs मर्दानी 3

यकीनन 'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े ऐसे नहीं है कि 'बॉर्डर 2' को इससे कोई नुकसान होता दिखे। लेकिन यह भी जरूर है कि इस फ्रेंचाइजी के अपने फैंस हैं। साथ ही गणतंत्र दिवस की छुट्टी और 4 दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड के बाद अब सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्‍म की कमाई लगातार गिर रही है। छठे दिन बुधवार को 'बॉर्डर 2' की 13 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 20 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ था। ऐसे में 'मर्दानी 3' एक नई फिल्‍म के तौर पर दर्शकों के लिए बढ़‍िया विकल्‍प साबित हो सकती है। अभी गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी की यह फिल्‍म देश में 10 करोड़ से कम, बल्‍क‍ि 3-5 करोड़ रुपये की कमाई करती ही दिख रही है। हां, यदि यह दर्शकों को पसंद आती है तो वर्ड ऑफ माउथ के बूते वीकेंड तक कमाई बढ़ने के भी आसार हैं।

मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन

साल 2018 में रिलीज डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की 'तुम्‍बाड' कल्‍ट फिल्‍म साबित हुई। तब रिलीज के बाद इसे भले ही कम दर्शक नसीब हुए, लेकिन 2024 में री-रिलीज के बाद इसने रिकॉर्ड कमाई की। ऐसे में राही अनिल बर्वे को लेकर दर्शकों में एक दिलचस्‍पी तो बढ़ी है। 'तुम्‍बाड' की तरह ही उनकी 'मायासभा' भी एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर है। ट्रेलर उत्‍साह और जिज्ञासा जगाने वाला है। यह फिल्‍म पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ के बूते है। ऐसे में संभव है कि यह बॉक्‍स ऑफिस पर एक साइलेंट हिट साबित हो। 'मायासभा' इंसानों में लालच, भ्रम, अविश्वास और धोखे जैसी भावनाओं को खंगालती है। फिल्‍म का प्‍लॉट अपीलिंग है।

'मायासभा' की कहानी और IMDb पर रिलीज से पहले 8.9 रेटिंग

'मायासभा' को रिलीज से पहले ही IMDb पर 8.9 रेटिंग मिल चुकी है। बीते दिनों पुणे में अन्नाभाऊ साठे फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर किया गया था। कहानी एक खंडहर बन चुके सिनेमाघर की है, जहां अंदर एक इंसान रहस्‍यमयी जिंदगी जी रहा है। ट्रेलर में हम देखते हैं दो किरदार किसी ऐसे आदमी के बारे में बात करते हैं जो 40 किलो सोना, 24-कैरेट सोने का बिस्किट तस्‍करी कर के लाया था। लेकिन उसने इसे कहां छिपाया, यह किसी को नहीं पता। छ‍िपाने वाला भी, उस जगह को भूल चुका है। फिल्‍म में जावेद जाफरी लीड रोल में हैं। ट्रेलर में खून-खराबे, धूल भरे अंधेरे कमरों और दम घुटने जैसे विजुअल्स हैं। जावेद जाफरी के अलावा, फिल्म में वीना जामकर, दीपक दामले और मोहम्मद समद भी हैं।श्रीराम मोमिन के डायरेक्‍शन में बनी 'ह्यूमन कोकेन' तीनों नई रिलीज में वो फिल्‍म है, जिसका बज़ सबसे कम है। यह एक क्राइम-थ्र‍िलर है। कहानी ड्रग्स रैकेट की क्रूर दुनिया की है। बीते दिनों रिलीज हुए इसके ट्रेलर में हिंसा और खून-खराबे की भरमार दिखी। ट्रेलर से कहानी की जो झलक मिलती है, उसकी शुरुआत एक कपल से होती है, जो अनजान जगह पर एक पार्सल देने पहुंचता है। लेकिन वह ड्रग्स रैकेट के चुगल में फंस जाते हैं। आगे हमें खून से सने लोग नजर आते हैं। फिल्‍म के ऑफिश‍ियल सिनॉप्‍स‍िस के मुताबिक, यह कहानी अर्जुन की है, जो एक कैब ड्राइवर है। उसे दूर एक जगह पर एक छोटा पार्सल पहुंचाने का काम मिलता है। लेकिन, उसे जल्द ही एहसास होता है कि उसकी जान खतरे में है। फिल्‍म पुष्कर जोग, जाकिर हुसैन, और सिद्धांत कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन इस साल काफी खास रहा। एक्टर और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने घर पर एक खास होमम यानी हवन का आयोजन किया। श्री…
 28 March 2026
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की…
 28 March 2026
'धुरंधर 2' को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी…
 28 March 2026
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है।…
 28 March 2026
एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लंबी पोस्ट में रीत…
 28 March 2026
सोनू सूद ने 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी, और उसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, जब दूसरा पार्ट यानी 'दबंग 2' आई,…
 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
Advt.