नवजोत सिद्धू बोले- राजनीति मेरा धंधा नहीं, मिशन:लोगों की सेवा के लिए तैयार, माफिया राज खत्म करना जरूरी

Updated on 14-06-2025 02:07 PM

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की चर्चा हो रही थी तो आज उन्होंने राजनीति में अपनी वापसी की भी बात की है। उन्होंने कहा कि वो राजनीति में कमाने नहीं आए थे।

नवजोत सिंह सिद्धू आज अमृतसर के ज्ञानी टी स्टाल के बाहर नजर आए, जहां उन्होंने कहा कि वो कभी राजनीति को धंधा नहीं समझते। सिद्धू ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को माफिया की तरह चलाया जा रहा है। उनके अनुसार सरकार के पास राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में व्यापार करने नहीं, बल्कि परिवर्तन लाने आए थे।

पिछले 30 सालों की सरकारों पर टिप्पणी करते हुए सिद्धू ने कहा कि सभी सरकारें माफिया के नियंत्रण में थीं। उन्होंने अपनी ईमानदारी का जिक्र करते हुए कहा कि 15 साल की राजनीति में उन पर कोई आरोप नहीं लगा।

यह बयान 2027 के चुनावों से पहले आया है। इससे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद राजनीति में वापसी की बात कही थी। सिद्धू ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में कोई नीतिगत बदलाव नहीं किया गया है और सरकार केवल कर्ज लेकर राज्य चला रही हैं।

कपिल शर्मा शो में भी सिद्धू की वापसी इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू कुछ दिन पहले कपिल शर्मा शो में वापसी के लिए चर्चा में आए थे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वो छह साल के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं पिछले महीने उन्होंने अपने एक यूट्यूब चैनल को भी लॉन्च किया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ तौर पर कहा कि उन्हें पंजाब से इश्क है और राजनीति उनका मिशन है।।इश्क के बदले वो कुछ नहीं चाहते लेकिन जो भी पंजाब के लिए बदलाव और पॉलिसी की बात करेगा वो उसके साथ होंगे।

कर्ज लेकर सरकार पंजाब चला रही- सिद्धू दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के लिए वक्त-वक्त पर मुसीबत खड़ी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से खासा नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने उसूलों पर कायम हूं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना जमीर और किरदार गिरने नहीं दिया। पंजाब में बदलाव के लिए कोई पॉलिसी नहीं लाई गई, न ही प्रोग्राम का ऐलान किया गया। कई साल से कर्ज लेकर सरकार पंजाब चला रही हैं। उल्टा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advt.