नंदमुरी बालकृष्ण को आया गुस्सा, फैन से चिल्लाकर बोले- साइड हटो, मेरे पास मत आना..., 'अखंडा 2' का कर रहे प्रमोशन

Updated on 20-11-2025 01:11 PM
एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर चर्चा में हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी 'अखंडा 2' के प्रमोशन के सिलसिले में विशाखापट्टनम गए थे। उनके साथ डायरेक्टर बोयापति श्रीनु और को-एक्टर संयुक्ता भी थे। एयरपोर्ट से उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने अपना आपा खो दिया और अभिवादन कर रहे फैन पर ही चिल्ला पड़े।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि नंदमुरी बालकृष्ण हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। फैंस 'जय बाल्या' नारा लगा रहे हैं। वो उन्हें धन्यवाद देते हैं और एक फैन से मुस्कुरा कर फूल भी लेते हैं।
फैन पर चिल्लाए नंदमुरी
लेकिन नंदमुरी बालकृष्ण अचानक एक फैन पर चिल्ला देते हैं और कहते हैं, 'एक तरफ हटो, तुम यहां क्यों हो? तुम्हें यहां आने के लिए किसने कहा?' वो साथ में मौजूद पुलिस की तरफ इशारा भी करते हैं।

महिलाओं के करीब आ रहा था फैन!

इसके बाद बालकृष्ण शांत होते दिखते हैं और अपने कुछ फैंस को उनके साथ सेल्फी लेने देते हैं। बाद में वो उस फैन की ओर फिर से अपने सुरक्षाकर्मियों की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं, 'उसे शाम को भी मेरे पास मत आने देना। क्या तुमने मेरी बात सुनी?' हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि एक्टर ने अपना आपा क्यों खोया, लेकिन उनके फैन ने X और इंस्टाग्राम पर ये अनुमान लगाया कि वह किसी को सबक सिखा रहे थे, जो उनका वेलकम कर रही महिलाओं के बेहद करीब आ रहा था।

'अखंडा' का सीक्वल है फिल्म

'अखंडा 2' फिल्म के बारे में बता दें कि ये साल 2021 की फिल्म 'अखंडा' का सीक्वल है। उस फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत भी थे। इस फिल्म में बालकृष्ण ने जुड़वां भाइयों अखंडा और मुरली कृष्ण का डबल रोल निभाया था।

'अखंडा 2' में मुन्नी भी

इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और संयुक्ता के अलावा 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा भी हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन इस साल काफी खास रहा। एक्टर और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने घर पर एक खास होमम यानी हवन का आयोजन किया। श्री…
 28 March 2026
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की…
 28 March 2026
'धुरंधर 2' को मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। पाकिस्तानी भी इस मूवी की कहानी और किरदारों पर टिप्पणी कर रहे हैं। वहां के राजनेता नबील गबोल ने भी राकेश बेदी…
 28 March 2026
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है।…
 28 March 2026
एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लंबी पोस्ट में रीत…
 28 March 2026
सोनू सूद ने 'दबंग' में छेदी सिंह के किरदार से खूब चर्चा बटोरी थी, और उसमें उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हालांकि, जब दूसरा पार्ट यानी 'दबंग 2' आई,…
 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
Advt.