बुलेट ट्रेन और वंदे भारत के होश उड़ाएगी Ivolga FG, 360 kmph होगी स्पीड, रूस ने भारत को दिया प्रस्ताव

Updated on 14-09-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन को संयुक्त रूप से विकसित और बनाने की पेशकश की है। इस ट्रेन की डिजाइन स्पीड 360 किमी प्रति घंटे बताई गई है। यानी स्पीड में यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस और जल्द शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ देगी।

Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन कॉन्सेप्ट को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पेश किया गया। रूस का प्रस्ताव है कि भारत और रूस मिलकर हाई-स्पीड रेलवे तकनीक के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट करें और भारत में ही इस ट्रेन का निर्माण किया जाए। अगर भारत भी इस पर सहमति जता देता है तो भारत में हाई स्पीड ट्रेनों का बड़ा बेड़ा हो जाएगा।

क्या है बुलेट ट्रेन और वंदे भारत की स्पीड?

  • भारत में आम यात्रियों के लिए बुलेट ट्रेन की शुरुआत जल्दी हो सकती है। इसके निर्माण का काम अंतिम चरणों में है।
  • बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। हालांकि यह 320 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी।
  • वहीं वंदे भारत ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। फिलहाल यह औसतन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है।
  • रूस की प्रस्तावित Ivolga FG ट्रेन की डिजाइन स्पीड 360 किमी प्रति बताई गई है तो बुलेट ट्रेन और वंदे भारत, दोनों की स्पीड से ज्यादा है।

भारत में ही बनेगी हाई-स्पीड ट्रेन?

TMH ने भारत में हाई-स्पीड रेल तकनीक के विकास के लिए रूसी इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त रिसर्च और प्रोडक्शन की बात कही है। कंपनी का मानना है कि इस साझेदारी के जरिए भारत में हाई-स्पीड ट्रेन निर्माण की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

TMH की भारत में पहले से मौजूद साझेदारी भी है। कंपनी ने Kinet Railway Solutions के जरिए भारतीय रेलवे की कंपनी रेल विकास निगम लिमिटे (RVNL) के साथ जॉइंट वेंचर बनाया हुआ है। यह जॉइंट वेंचर फिलहाल भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के निर्माण और मेंटेनेंस से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। ऐसे में भारत में हाई-स्पीड ट्रेन के संयुक्त विकास और निर्माण का रूस का नया प्रस्ताव दोनों देशों के मौजूदा रेल सहयोग को और आगे बढ़ा सकता है।

क्या है रूस की Ivolga ट्रेन?

Ivolga ट्रेन को EG2Tv और EGE2Tv के नाम से भी जाना जाता है। यह रूस में बनी आधुनिक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) ट्रेनों की एक फैमिली है। इन्हें मुख्य रूप से ज्यादा क्षमता वाले शहरी रेल और सरफेस मेट्रो सिस्टम के लिए विकसित किया गया है।

Ivolga ट्रेनों का इस्तेमाल खास तौर पर मॉस्को सेंट्रल डायमीटर्स (MCD) की लाइनों पर किया जाता है। समय के साथ इस ट्रेन के कई वर्जन विकसित किए गए हैं, जिनमें Ivolga 1.0 से लेकर नई Ivolga 4.0 तक शामिल है।

मौजूदा Ivolga के प्रोडक्शन वेरिएंट आमतौर पर 120 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चलते हैं। वहीं भारत के लिए पेश किया गया Ivolga FG एक हाई-स्पीड कॉन्सेप्ट है, जिसकी डिजाइन स्पीड 360 किमी प्रति घंटे बताई गई है।

Ivolga ट्रेन की खासियतें

  • नई पीढ़ी की Ivolga ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और तेजी से बोर्डिंग पर खास ध्यान दिया गया है।
  • Ivolga 4.0 में प्रत्येक इंटरमीडिएट कोच में तीन दरवाजे दिए गए हैं, जिससे यात्रियों के चढ़ने और उतरने का समय करीब 30% तक कम किया जा सकता है।
  • ट्रेन में 1400 mm चौड़े दरवाजे, कोचों के बीच ओपन गैंगवे, स्मार्ट लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
  • इसके अलावा साइकिल, स्कूटर और दिव्यांग यात्रियों के लिए भी अलग जगह उपलब्ध कराई गई है।

भारत के लिए क्यों अहम है यह प्रस्ताव?


भारत में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को विस्तार देने की योजनाओं के बीच रूस का यह प्रस्ताव अहम माना जा रहा है। अगर दोनों देशों के बीच तकनीकी और औद्योगिक सहयोग आगे बढ़ता है, तो भारत में हाई-स्पीड ट्रेन के विकास और निर्माण के लिए एक नया विकल्प सामने आ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 19 August 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है। कई दशकों से इसका दबदबा चला आ रहा है। डॉलर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली…
 19 August 2026
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी…
 19 August 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी दो दोस्‍तों की है। इनके नाम हैं कुशल रेड्डी और चहक जैन। वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं। क्लाउड किचन में शुरुआती फेलियर और नुकसान झेलने…
 19 August 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। पिछले दो हफ्ते में ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत में लगभग $10…
 19 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से…
Advt.