भारत से 'पंगा' लेने वाले एर्दोगन के देश तुर्की में 12 गुना ज्यादा है महंगाई, केवल दो ही देश हैं उससे आगे

Updated on 20-05-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण देश में तुर्की को लेकर रोष है और सोशल मीडिया पर #Boycott_Turkey कैंपेन चल रहा है। पिछले साल भारत से 3 लाख से भी अधिक भारतीय पर्यटक तुर्की गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तुर्की में 400 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए थे। तुर्की दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां महंगाई सबसे ज्यादा है। अप्रैल में वहां महंगाई की दर 37.86% रही जो भारत के मुकाबले करीब 12 गुना अधिक है। भारत में महंगाई की दर 3.16% है। तुर्की से ज्यादा महंगाई केवल वेनेजुएला (172%) और अर्जेंटीना (47.3%) में है।

तुर्की पिछले कई साल से महंगाई की समस्या से जूझ रहा है। पिछले साल मई में देश में महंगाई की दर 75% पहुंच गई थी। हालांकि उसके बाद से देश में महंगाई की दर में कमी आई है लेकिन अब भी यह केंद्रीय बैंक के अनुमान से पहुंच ज्यादा है। तुर्की के केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में महंगाई दर 24 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। 2024 में तुर्की की इकॉनमी 3.2% की रफ्तार से बढ़ी थी जबकि इस साल इसमें गिरावट आने की आशंका है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल तुर्की की जीडीपी ग्रोथ 2.8% रह सकती है।

वेनेजुएला में महंगाई

दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई वेनेजुएला और अर्जेंटीना में है। इन देशों की गिनती कभी दुनिया के अमीर देशों में होती थी। अर्जेंटीना एक जमाने में दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में शामिल था जबकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। वेनेजुएला में 90% से अधिक आबादी का रोजाना खर्च 5.5 डॉलर से कम है। अर्जेंटीना में ऐसे लोगों की आबादी 36% से अधिक है। वेनेजुएला में साल 1980 में जीडीपी प्रति व्यक्ति 8,000 डॉलर थी और आज भी यह इसी स्तर पर है।

हालत यह है कि देश के लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है। बेहतर जिंदगी की तलाश में लाखों लोग वेनेजुएला से पलायन कर गए हैं। खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि अमीर लोगों के लिए भी दो जून की रोटी जुटाना भी भारी पड़ रहा है। कई गरीब लोग तो पेट भरने के लिए कचरे में पड़ी जूठन खाने को मजबूर हैं। पिछले 43 साल में महंगाई तो चरम पर पहुंच गई लेकिन लोगों की इनकम एक ढेला भी नहीं बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2025
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलू डराने वाले हैं। कर्ज, अक्षमता और खतरनाक निर्भरता उसके पांव बन गए हैं। यह बार-बार डिफॉल्‍ट के कगार पर पहुंचता है। हाल में इस्लामाबाद…
 28 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बीएटी…
 28 May 2025
नई दिल्ली: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा…
 28 May 2025
नई दिल्ली: हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो फिर से शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रहा है। कंपनी मार्च 2026 तिमाही में IPO लाने की सोच रही है। गुड़गांव की यह स्टार्टअप कंपनी पहले…
 28 May 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दिख रही है। लेकिन भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों…
 28 May 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिकीअर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति की वजह से अमेरिकीनविश्वविद्यालयों में…
 24 May 2025
नई दिल्‍ली: जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमोन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने भू-राजनीति, बढ़ते घाटे और महंगाई जैसे कई कारणों से स्टैगफ्लेशन (मंदी के साथ महंगाई)…
 24 May 2025
मुंबई: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (PNC Infratech Limited) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स लिमिटेड की तरफ से बड़ी खबर आई…
 24 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के टैरिफ और पाकिस्तान की चुनौती के बीच केंद्र सरकार का खजाना भरने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़…
Advt.