भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर आज से बंद:786 पाक नगारिक वापस लौटे; देरी से पहुंचे लोगों को नहीं मिली बॉर्डर पार जाने की अनुमति

Updated on 30-04-2025 01:54 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से बंद हो गया है। आज शाम 5 बजे के बाद कोई पाकिस्तानी नागरिक इस बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान नहीं गया और अगले आदेश तक न जा सकेगा।

भारत से कुल कितने पाकिस्तानी अटारी के रास्ते वापस रवाना हुए हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लेकिन जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल से आज तक लगभग 786 पाकिस्तानी वापस गए हैं। अनुमान था कि आज दोबारा भारत सरकार पाक नागरिकों को वापस जाने को अतिरिक्त समय दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद 5 बजे के बाद आने वाले पाक नागरिकों को अटारी बॉर्डर के इमिग्रेशन विभाग ने वापस भेज दिया।

इसी दौरान जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस भी कुछ पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर अटारी बॉर्डर पहुंची थी। लेकिन 5 बजे से अधिक समय होने के कारण इमिग्रेशन विभाग ने उन्हें रिसीव करने से मना कर दिया। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उन्हें वापस ले गई।

दो बार सरकार बढ़ा चुकी छूट

पहलगाम में हुए हमले के बाद 23 अप्रैल को भारत सरकार ने सभी पाक नागरिकों का वीजा खत्म करते हुए उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया था। लेकिन दूर से आने वाले पाक नागरिकों की सुविधा को देखते हुए पहले इसे 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया।

27 अप्रैल तक 537 पाक नागरिक ही पाक वापस लौटे। जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी भी शामिल थी। जिसके बाद भारत सरकार ने इसमें दूसरी बार बदलाव करते हुए 29 अप्रैल तक की छूट पाक नागरिकों को दी।

भारत में रुकने वालों के खिलाफ अब पुलिस एक्शन

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए रविवार शाम नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया कि जो पाकिस्तानी तय डेडलाइन में भारत नहीं छोड़ता है, तो उसे गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। ऐसे नागरिकों को 3 साल जेल या ₹3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

4 अप्रैल 2025 से लागू 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025' के मुताबिक वीजा की शर्तों का उल्लंघन या तय अवधि से ज्यादा भारत में रुकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2025
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 9वां टेस्ट कामयाब नहीं हो पाया। लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद स्टारशिप ने कंट्रोल खो दिया, जिस कारण पृथ्वी के वातावरण में…
 28 May 2025
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को अजरबैजान दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की और भारत के साथ सैन्य संघर्ष में समर्थन के लिए…
 28 May 2025
अमेरिकी सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को इसे लेकर एक आदेश जारी किया। आदेश का…
 28 May 2025
गाजा के राफा में मंगलवार को खाना लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 46 लोग घायल और 7 लापता हो गए…
 28 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को चेतावनी दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन आग से खेल रहे हैं। ट्रम्प का…
 28 May 2025
पनामा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत अकेले शांति से जीना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देता। उन्होंने साफ किया कि भारत युद्ध…
 24 May 2025
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों…
 24 May 2025
ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा रहा है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां और अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस के बीच कई मुद्दों पर मतभेद…
 24 May 2025
बर्लिन: जर्मनी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। जर्मनी के विदेश और वित्त मंत्री जोहान वेडफुल…
Advt.