भारत-पाकिस्तान परमाणु हथियार लेकर तैयार थे... ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया नया दावा, बताया कैसे रोका युद्ध

Updated on 20-11-2025 12:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पड़ोसी मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान न्यूक्लियर वॉर में जाने वाले थे, जिसे उन्होंने भारी टैरिफ की धमकी देकर रोक दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने 350% प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप इसके पहले भी दर्जनों बार भारत और पाकिस्तान के बीच मई में युद्ध रुकवाने का क्रेडिट खुद को चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी का दावा किया है।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच 88 घंटे के युद्ध के दौरान नई दिल्ली और इस्लामाबाद को आर्थिक नुकसान के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान, वे परमाणु हथियार लेकर बाहर निकलने वाले थे। मैंने कहा, ठीक है, आप कर सकते हैं, लेकिन मैं हर देश पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा हूं। अब अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।'\

परमाणु युद्ध रोकने का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि दोनों तरफ से उनसे ऐसा न करने की अपील की गई।' ट्रंप ने आगे बोलते हुए कहा, 'वे बोले, नहीं, नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते। मैंने कहा, मैं यह करने जा रहा हूं। मेरे पास वापस आओ और मैं इसे हटा दूंगा, लेकिन मैं नहीं होने दूंगा कि आप लोग एक-दूसरे पर परमाणु हथियार चलाओ, लाखों लोगों को मारे और लॉस एंजेल्स पर न्यूक्लियर धूल उड़े। मैं ऐसा नहीं करने जा रहा।'

350% टैरिफ लगाने की धमकी

ट्रंप ने आगे कहा, 'उन्होंने कहा, हमें यह पसंद नहीं है। मैंने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आपको पसंद है या नहीं।' उन्होंने दावा किया कि वह पूरी योजना के साथ तैयार थे। 'मैंने उस युद्ध को खत्म करने के लिए 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी। अगर आप ये (युद्ध) नहीं करते हैं, तो हम एक अच्छी ट्रेड डील करेंगे।'
इसके बाद ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर तंज कसा और कहा, कोई दूसरा राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता... जो बाइडन को तो यह भी नहीं पता होता कि हम किन देशों की बात कर रहे हैं। उन्हें कोई आइडिया नहीं होता और पूरी दुनिया नर्क बन जाती। उन्होंने कहा, मैं इन सबको सुलझाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया। आठ (युद्ध) में से 5 इकनॉमी की वजह से, ट्रेड की वजह से और टैरिफ की वजह से सुलझाए गए।

शहबाज शरीफ का किया जिक्र

ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध रोकने के लिए धन्यवाद दिया था। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को कोट किया, 'उन्होंने असल में कहा, मैंने लाखों लोगों को बचाया। उन्होंने सिसी के सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों लोगों की जान बचाई है।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मिस्र में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन के मौके पर मंच से ट्रंप की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी समेत कई देशों के नेता मंच पर मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिकी एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल इनबॉक्स में सेंध लगाई है। हैकर्स ने पटेल के ईमेल से तस्वीरें तथा दूसरे…
 28 March 2026
पेरिस: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगहों का नाम बदलना पसंद है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका में कई जगहों के नाम बदले हैं और उनके नाम फिर अपने नाम…
 28 March 2026
तेहरान/अबूधाबी: अमेरिका के मरीन कमांडो बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों में पहुंच रहे हैं। इस बात के आसार बन रहे हैं कि अमेरिका कोई बड़ा जमीनी हमला ईरान में कर सकता…
 13 February 2026
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, जिसे अमेरिका ने सीधा समर्थन दे दिया था, वो बुरी तरह से हार गई है। जमात को छात्र नेताओं का समर्थन हासिल था, मोहम्मद यूनुस की मशीनरी…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान का देश का…
Advt.