लखनऊ में ओला सर्विस सेंटर पर गुंडागर्दी, स्कूटी लेने पहुंचे पिता-बेटे को कर्मचारियों ने दौड़ाकर पीटा

Updated on 15-11-2025 04:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित ओला सर्विस सेंटर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शनिवार को सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सर्विस सेंटर के कई कर्मचारी स्कूटी लेने आए ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि सर्विस सेंटर में आए दिन ग्राहकों के साथ इसी तरह की बदसलूकी, धमकी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हर्ष गुप्ता ने बताया कि वो अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, जो कुछ दिन पहले सर्विस के लिए दी गई थी उसे लेने पिता- पुत्र पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारी स्कूटी देने के बजाय उनसे अभद्र भाषा में बात करने लगे। इस बीच अजय, शुभम, अवनीश और आलोक अपने साथियों के साथ मिलकर मारने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सर्विस सेंटर मनमर्जी से स्कूटी को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कराता था। नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी, जिसके बाद कई वाहनों को सीज किया गया। बावजूद इसके सर्विस सेंटर कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहींपीड़ित आयुष का कहना है कि जब उन्होंने समय पर स्कूटी न मिलने और अवैध पार्किंग की शिकायत की तो कर्मचारियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला बोल दिया। वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी लात-घूंसों से मारते, लाठी जैसी चीजों से दौड़ाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर का रवैया लंबे समय से मनमाना रहा है। गुडम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की मारपीट या कानून हाथ में लेने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
गाजियाबाद/हापुड़/मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीमा पार से आतंकी कनेक्शन के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने हापुड़…
 28 March 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को उद्घाटन करने जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, चारों चरण…
 28 March 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में करीब पांच लाख से अधिक हाउस टैक्‍स देने वाले लोग रहते हैं। बढ़े हुए हाउस टैक्‍स को जमा करने की लास्‍ट डेट 31 मार्च है, लेकिन…
 28 March 2026
नई दिल्ली, VIP और VVIP (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। DGCA ने साफ कहा है कि…
 13 February 2026
कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों…
 13 February 2026
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही…
 13 February 2026
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र…
 13 February 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश…
 29 January 2026
सिद्धार्थनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक धरती सिद्धार्थनगर केवल अपने धार्मिक महत्व…
Advt.