भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों पर न्यायालय अपना निर्णय लेगा।
दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रबंधन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें 30 जून तक की मोहलत दी थी
गिरिबाला सिंह ने मांगी कॉल डिटेल रिकॉर्ड
- सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने अपने आवेदनों के माध्यम से त्विषा शर्मा के परिजनाें की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों के स्टेटमेंट और घटना के वक्त कार से बरामद हुई चाबी की जानकारी देने का आग्रह किया गया है। माना जा रहा है कि इन साक्ष्यों के सामने आने से मामले को नई दिशा मिल सकती है।
- दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष के एडवोकेट अंकुर पांडे ने भी कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत कर त्विषा की पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। इस विषय पर न्यायालय ने पूर्व में एम्स भोपाल और एम्स दिल्ली को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
- एम्स द्वारा समय मांगे जाने के बाद कोर्ट ने इस आवेदन पर भी सुनवाई के लिए 30 जून यानी मंगलवार की तारीख दी है।
- हम बता दें कि भोपाल के बागमुगालिया स्थित ससुराल में रहने वाली त्विषा शर्मा की बीती 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए इस समय पूरी जांच का जिम्मा सीबीआइ के पास है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, मंगलवार की सुनवाई अहम है, जिससे पिछले कुछ समय से सुस्त पड़ी इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में तेजी आएगी और कई नए तथ्य उजागर होंगे।