दानापुर में BJP के 'राम' ने ढहाया था लालू का किला, अब मंत्री पद का इनाम, जानिए कौन हैं रामकृपाल यादव

Updated on 20-11-2025 12:37 PM
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीत एनडीए ने सत्ता बरकरार रखी है। आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार के साथ जीते हुए कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में एक नाम पूर्व सांसद और दानापुर में लाल यूादव का 'किला' ढहाने वाले रामकृपाल यादव का भी है। रामकृपाल यादव ने दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव को 30 हजार से ज्यादा वोट से हराते हुए जीत दर्ज की। अब बीजेपी ने मंत्री बनाकर रामकृपाल यादव को लालू का 'किला' ढहाने के लिए इनाम दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं रामकृपाल यादव ....


कौन हैं रामकृपाल यादव?, लालू के करीबी से राजनीतिक विरोधी तक

रामकृपाल यादव का जन्म 12 अक्टूबर 1957 को हुआ था। एक समय पर वे लालू यादव के बेहद करीबी और उनके 'छोटे भाई' के रूप में जाने जाते थे। जब लालू यादव को कोर्ट ने सजा सुनाई तो राजद ने राम कृपाल यादव को टिकट नहीं दिया। तब रामकृपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरकर पाटिलपुत्र सीट से जीत हासिल की। बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और केंद्र में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बने।

मीसा भारती को दो बार दी मात

2014 के बाद 2019 में भी उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और दोबारा लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे पाटलिपुत्र से मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्हें हार मिली।

कितने पढ़े-लिखे हैं रामकृपाल यादव?

रामकृपाल यादव ने मगध यूनिवर्सिटी, पटना से बीए और कानून की पढ़ाई की है। राजनीति में उनकी शुरुआत 1991 में हुई, जब वे लालू यादव की आरजेडी के टिकट पर पटना लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद वे 1996 और 2004 के चुनावों में भी जीतकर संसद पहुंचे। 2009 में उन्होंने लालू यादव के लिए अपनी सीट छोड़ दी, जब परिसीमन के बाद यह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र बन गया था। लेकिन यहां लालू यादव रेलमंत्री रहते हुए भी चुनाव हार गए।

2025 में रामकृपाल का फिर 'धमाका', दानापुर में दर्ज की बड़ी जीत

2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उनका भरोसा नहीं खोया। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें दानापुर से टिकट दिया गया, जहां उन्होंने रीतलाल यादव को बड़े अंतर से हराते हुए वापसी की। इस शानदार जीत के बाद ही उन्हें मंत्री पद देकर सम्मानित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों…
 13 February 2026
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही…
 13 February 2026
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र…
 13 February 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश…
 29 January 2026
सिद्धार्थनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक धरती सिद्धार्थनगर केवल अपने धार्मिक महत्व…
 29 January 2026
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार तड़के घने कोहरे ने ऐसी तबाही मचाई कि खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सेवर थाना…
 29 January 2026
छतरपुर: बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 300 गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराएंगे। यह सप्तम कन्या विवाह महोत्सव नेपाल सहित देश के 10 राज्यों…
 29 January 2026
शिमला: मौसम विभाग ने शनिवार से हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स की चेतावनी दी है। इसके कारण एक फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी…
 29 January 2026
जयपुर : अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा/NCP) के मुखिया थे। उनका अपनी पार्टी को नेशनल लेवल का दर्जा…
Advt.