Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने बताया वो बेघर हुए तो गौरव खन्ना ने क्या दिया था, कहा- पैक कर दी, हमेशा पास रखूंगा

Updated on 15-11-2025 04:40 PM
'बिग बॉस 19' से जब मृदुल तिवारी को मिड वीक एविक्शन में बेघर किया गया, तो 'बड़े भैया' गौरव खन्ना रो पड़े थे। पूरा घर मृदुल के लिए रोया, पर गौरव का दिल बुरी तरह टूट गया था। वह और मृदुल तिवारी काफी देर तक एक-दूसरे को कसकर गले लगाए रहे। जब मृदुल घर से जा रहे थे, तो गौरव खन्ना ने उन्हें एक चीज दी थी। बहुत से दर्शकों को लगा कि वह रिंग थी, पर अब मृदुल ने खुद खुलासा किया है कि वो क्या चीज थी।

मृदुल तिवारी ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बातचीत में बताया कि गौरव भाई ने उन्हें जो चीज दी, उसे उन्होंने उनके नाम से पैक करके रख दिया है। वह उनके लिए गौरव की निशानी रहेगी। साथ ही यह भी बताया कि जब गौरव खन्ना ने कैप्टन बनने के बाद उनका नाम लिया, तो कैसा लगा।

गौरव खन्ना ने क्या दी थी वो खास चीज, मृदुल तिवारी ने बताया

मृदुल तिवारी ने गौरव द्वारा दी गई खास चीज के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'बहुत लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या चीज है वो। रिंग नहीं थी वो। गौरव भाई इलायची खाते रहते हैं हमेशा। उनकी जेब में पड़ी थी, तो कहते कि अभी और तो कुछ है नहीं मेरे पास देने के लिए, तो ये इलायची ले जा। वो इलायची मैंने अब भी संभाल कर रखी है। और पैक कर दिया है कि गौरव भाई की निशानी बिग बॉस की रहेगी मेरे पास।'

गौरव ने कैप्टन बनने पर लिया मृदुल का नाम तो कैसा लगा? यह बोले

हाल ही के एपिसोड में जब गौरव खन्ना घर के कैप्टन बने तो उन्होंने माइक पर बोला था- मृदुल मैं कैप्टन बन गया। उस पल ने फैंस को भावुक कर दिया था। उसे देख कैसा लगा? मृदुल तिवारी बोले, 'अच्छा लग रहा था और वो मुझे प्यार तो करता है इतना। गौरव भाई बहुत इमोशनल है। मैं घर में सिर्फ गौरव भाई को ही मिस कर रहा हूं।' साथ ही मृदुल ने कहा कि उन्हें शो से बाहर आकर अच्छा तो नहीं लग रहा है, पर अब आ गए हैं तो अपने लोगों से मिलकर खुश हैं। ये भी कहा कि वह सबसे ज्यादा गौरव भाई को मिस कर रहे हैं।

मृदुल तिवारी के एविक्शन से गुस्से में यूजर्स और फैंस

मालूम हो कि मृदुल तिवारी के एविक्शन से यूजर्स बहुत गुस्से में हैं और उन्होंने मेकर्स पर गुस्सा निकाला था। अभिषेक बजाज और बसीर अली के साथ-साथ अब मृदुल के अनफेयर एविक्शन से उनका गुस्सा फूट पड़ा। खुद मृदुल को भी अपने एविक्शन से झटका लगा और बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स ने कैसे उनको बाहर निकालने की बिसात बिछाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ जैसे कई आइकॉनिक शोज बनाने वाली कंपनी 'द वायरल फीवर' (TVF) आज के समय के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक है। रिलेटेबल और बेहद…
 13 February 2026
'द 50' का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा, भावनाओं और रोमांस से भरपूर था। 'स्प्लिट्सविला मिसचीफ मेकर्स' के स्टार्स उर्फी जावेद और निया शर्मा अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए…
 13 February 2026
यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर…
 13 February 2026
रणवीर सिंह के खिलाफ धमकी भरे फोन से जुड़े मामले में जांच कर रही टीम को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। मामले की छानबीन कर रही टीम ने रणवीर…
 29 January 2026
'बिग बॉस 19' के घर में साथ रहते हुए अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी, लेकिन अब ये दोनों ऑनलाइन अटकलों में बने हुए…
 29 January 2026
कई पीढ़ियों और लाखों गानों को समेटे अरिजीत सिंह हिंदी सिनेमा की सबसे जबरदस्त आवाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को संगीत का नया आयाम दिया है। इमोशनल…
 29 January 2026
दो दशकों के अपने करियर में, इमरान हाशमी ने लवर बॉय से लेकर खलनायक और सीरियस हीरो तक, कई किरदार निभाए हैं। पर्दे पर किए गए रोल्स ने उन्हें अच्छी…
 29 January 2026
सिनेमाघरों में सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने जहां छह दिनों में धआंधार 213.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं शुक्रवार 30 जनवरी को तीन नई फिल्‍में…
 29 January 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी, 2026 को हुआ। जय पवार, पार्थ पवार, दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्‍न‍ि दी है। उनके पार्थिव शरीर को एक सजे…
Advt.