भारत के लिए बांग्लादेश बन रहा दूसरा पाकिस्तान, कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी की गिरफ्त में पड़ोसी देश, हिंदुओं के नरसंहार का खतरा

Updated on 20-11-2025 12:43 PM
ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और पार्टी को अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों से बाहर करके मोहम्मद यूनुस ने देश का राजनीतिक मैदान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) जमात-ए-इस्लामी के लिए खुला छोड़ दिया है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद नेतृत्व बांग्लादेश को पाकिस्तान के करीब लेकर आ गए हैं और कट्टरपंथी जेहादियों को खुली छूट मिल गई है। इस बीच बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना को मौत की सजा सुना दी है, जिससे अपदस्थ प्रधानमंत्री का अपने देश लौटना फिलहाल नामुमकिन हो गया है। ऐसे में नया बांग्लादेश भारत के लिए खतरा बनता जा रहा है।

भारत के लिए खतरे की घंटी

बांग्लादेशी लेखकर दीप हलदर ने बिजनेस टुडे के साथ बातचीत में बांग्लादेश में हो रहे बदलावों को भारत के लिए खतरे की घंटी बताया है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की मुस्लिम कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने अपना असर बढ़ा लिया है और अब वह ढाका में असल सिस्टम बना रही है। हलदर ने कहा कि अगर बीएनपी सत्ता में आती है तो भारत को उम्मीद करनी चाहिए कि यह नई बीएनपी होगी। क्योंकि 2001 में जो बीएनपी सरकार आई थी वह जमात के समर्थन से थी और वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए मुश्किल समय था।
जमात-ए-इस्लामी बांग्लदेश को लेकर हलदर ने कहा कि यह जमात के साथ गठबंधन पर नजर रखनी होगी। अभी कोई पार्टी ऐसा नहीं कह रही है। चुनाव को बाद कोई अरेंजमेंट होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीएनपी को कितनी सीटें मिलती हैं। लेकिन अब बांग्लादेश में जमात की काफी हद तक सिस्टम बन गई है। जमात ने बहुत चालाकी से एकेडेमिया, मीडिया, न्यायपालिका और कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। ज्यादातर संस्थाओं में जमात के लोग भरे हुए हैं।सत्ता में चाहे कोई आए, जमात ही असल सिस्टम होगा।

भारत के लिए पूर्व में बन रहा दूसरा पाकिस्तान?

हलदर ने कहा कि आज एक ऐसा बांग्लादेश है जो 1971 के विचार से बहुत दूर जा चुका है और ऐसा करना जारी है। सिर्फ हसीना ही उस गिरावट को रोक सकती थी। जमात और बीएनपी नहीं रोक पाएंगे। यह गिरावट सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि सिविल सोसाइटी में भी है। पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश की नजदीकियां सबके सामने हैं। भारत के खिलाफ खुलेआम नफरत दिख रही है। उन्होंने बताया कि यह नफरत शेख हसीना के दौर में ही घर बना चुकी थी।

हसीना के समय में बढ़ रही थी नफरत

हलदर ने बताया कि हसीना के समय बांग्लादेश की सरकार भारत की मजबूत रणनीतिक सहयोगी थी, लेकिन सिविल सोसाइटी का बड़ा हिस्सा भारत से दूर हो गया था। जमीन पर भारत के खिलाफ नफरत थी, जो अब राजनीतिक रूप ले रही है। नेता खुलेआम भारत के खिलाफ हैं। असल में आज के बांग्लादेश में भारत के खिलाफ नफरत राजनीतिक रूप से फायदेमंद है।

हिंदुओं के लिए बढ़ रहा खतरा

हलदर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अब बांग्लादेश पर उतना ही ध्यान देना चाहिए जितना वह पाकिस्तान पर दे रहा है। उन्होंने हिंदुओं के लिए भी खतरा बताया और कहा कि उनके नरसंहार की खुली मांग हो रही है। खतरा मुसलमानों पर भी है। अहमदियाओं पर, मजारों पर जाने वालों और सूफियों पर हमले हो रहे हैं। गावों के अंदर धर्मांतरण बढ़ेगा और मीडिया को उसकी रिपोर्टिंग न करने के लिए मजबूर किया जाएगा। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के बयानों का हवाला दिया जिसमें वह किसी विरोधी खबर को फेक न्यूज बताते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 March 2026
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिकी एजेंसी FBI के डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल इनबॉक्स में सेंध लगाई है। हैकर्स ने पटेल के ईमेल से तस्वीरें तथा दूसरे…
 28 March 2026
पेरिस: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान युद्ध के अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने की बात कही है। शुक्रवार को रुबियो ने कहा कि खाड़ी में चल रहा युद्ध…
 28 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगहों का नाम बदलना पसंद है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका में कई जगहों के नाम बदले हैं और उनके नाम फिर अपने नाम…
 28 March 2026
तेहरान/अबूधाबी: अमेरिका के मरीन कमांडो बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों में पहुंच रहे हैं। इस बात के आसार बन रहे हैं कि अमेरिका कोई बड़ा जमीनी हमला ईरान में कर सकता…
 13 February 2026
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, जिसे अमेरिका ने सीधा समर्थन दे दिया था, वो बुरी तरह से हार गई है। जमात को छात्र नेताओं का समर्थन हासिल था, मोहम्मद यूनुस की मशीनरी…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान का देश का…
Advt.