भारत-यूरोप डील से चिढ़ा अमेरिका, स्कॉट बेसेंट बोले- इस कदम से निराशा हुई

Updated on 29-01-2026 01:34 PM
नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुई फ्री ट्रेड डील से अमेरिका तिलमिला गया है। उसे यह डील पच नहीं रही है। अब उसने इस ट्रेड डील पर आपत्ति जताई है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को भारत के साथ यूरोपीय देशों के व्यापार समझौते पर कड़ी आपत्ति जताई।

सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता अमेरिका के हितों को खतरे में डालता है, तो बेसेंट ने कहा कि देशों को वही करना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा हो। लेकिन उन्होंने यूरोप के इस कदम पर 'बहुत निराशा' व्यक्त की, खासकर यूक्रेन युद्ध को देखते हुए।

तेल का छेड़ा जिक्र

बेसेंट ने इंटरव्यू में तेल का भी जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा, 'हमने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। अंदाजा लगाइए क्या हुआ? पिछले हफ्ते, यूरोपीय देशों ने भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर लिया।' बेसेंट ने कहा, 'यूरोपीय देश यूक्रेन-रूस युद्ध के मोर्चे पर हैं। भारत ने प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल खरीदना शुरू किया। वहीं यूरोपीय देशों ने बाद में उसी तेल से बने प्रोडक्ट खरीदे। ऐसे में यूरोपीय देश खुद के खिलाफ हो रहे युद्ध को फंड दे रहे थे।'

अमेरिका का नहीं दिया साथ

बेसेंट ने कहा, 'यूरोपीय देश हमारे साथ जुड़ने को तैयार नहीं थे और पता चला कि वे यह व्यापार समझौता करना चाहते थे।' उन्होंने कहा, 'जब भी आप किसी यूरोपीय को यूक्रेनी लोगों के महत्व के बारे में बात करते हुए सुनें, तो याद रखें कि उन्होंने यूक्रेनी लोगों से ऊपर व्यापार को रखा। यूरोपीय व्यापार, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

20 साल पहले शुरू हुई थी बातचीत

बेसेंट का यह बयान भारत और यूरोपीय संघ के बीच लगभग 20 साल से चल रही बातचीत के बाद एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बनने के एक दिन बाद आया है। भारतीय अधिकारियों ने इस समझौते को 'सभी समझौतों का बाप' बताया है। यह भारत का 19वां व्यापार समझौता है।इस समझौते से 27 देशों वाले यूरोपीय संघ (EU) ब्लॉक को भारत के निर्यात में वृद्धि होने की उम्मीद है और यह कई घरेलू उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा को बदल देगा। यह डील ऐसे समय हुई है जब अमेरिका का हाई टैरिफ, सप्लाई चेन में रुकावट, और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक व्यापार दबाव में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
FAITH कॉन्क्लेव में “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य को देश का अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य बनाने के…
 08 July 2026
मुंबई। देश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, प्रिसिजन एग्रीकल्चर और ड्रोन आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ड्रोन-एज़-ए-सर्विस (DaaS) एवं प्रिसिजन एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म…
 02 July 2026
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 02 July 2026
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी…
 02 July 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण समंदर में उठा कच्चे तेल का तूफान अब थमता दिखाई दे रहा है। लेकिन संकट के बादल छंटे नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के…
 02 July 2026
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट…
 02 July 2026
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप…
 02 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक…
 02 July 2026
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट…
Advt.