अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद सिद्दीकी की फैमिली प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर, तीन दिन का मिला समय

Updated on 20-11-2025 12:39 PM
इंदौरअल फलाह यूनिवर्सिटी से दिल्ली धमाके के तार जुड़ रहे हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके भाई हमूद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के महू में अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन के परिवार की एक प्रॉपर्टी पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। महू छावनी बोर्ड ने यह नोटिस जवाद अहमद सिद्दीकी के परिवार की एक रिहायशी प्रॉपर्टी के कब्जेदार और कानूनी वारिसों को दिया है। इसमें तीन दिन के अंदर अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया गया है। यह मामला दिल्ली ब्लास्ट की जांच से भी जुड़ गया है, क्योंकि फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी, जिसे अल फलाह ग्रुप चलाता है, इस मामले में जांच का केंद्र बन गई है।


जवाद अहमद सिद्दीकी के पिता के नाम नोटिस

छावनी अभियंता एच एस कलौया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह नोटिस दिवंगत मौलाना हम्माद के घर के नाम जारी किया गया है, जो जवाद अहमद सिद्दीकी के पिता थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने 1996 और 1997 में कैंटोनमेंट्स एक्ट, 1924 के तहत कई बार अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद, इस निर्माण को हटाया नहीं गया। अब नए नोटिस में मौजूदा कब्जेदार या कानूनी वारिसों को तीन दिन के अंदर अवैध ढांचा हटाने का निर्देश दिया गया है।

छावनी बोर्ड करेगा कार्रवाई

अगर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो छावनी बोर्ड खुद इस निर्माण को गिराने की कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई में जो भी खर्च आएगा, उसे संबंधित पक्ष से कैंटोनमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसार वसूला जाएगा। यह प्रॉपर्टी, जिसका नंबर 1371 है, महू के मुकेरी मोहल्ला इलाके में सर्वे नंबर 245/1245 पर स्थित है।

हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ है भाई

मध्य प्रदेश पुलिस ने जवाद सिद्दीकी के भाई हमूद अहमद सिद्दीकी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी महू में हुए एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, हमूद पर 25 साल पहले मऊ में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी, डॉ. उमर अन नबी, अल फलाह यूनिवर्सिटी का ही छात्र था। जांचकर्ताओं का मानना है कि दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े कई संदिग्धों के इस यूनिवर्सिटी से संबंध थे। इसी वजह से, जांच एजेंसियां यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और प्रशासनिक मंजूरियों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों…
 13 February 2026
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही…
 13 February 2026
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र…
 13 February 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नोएडा मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर दिया और स्पष्ट निर्देश…
 29 January 2026
सिद्धार्थनगर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक धरती सिद्धार्थनगर केवल अपने धार्मिक महत्व…
 29 January 2026
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार तड़के घने कोहरे ने ऐसी तबाही मचाई कि खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सेवर थाना…
 29 January 2026
छतरपुर: बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 300 गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराएंगे। यह सप्तम कन्या विवाह महोत्सव नेपाल सहित देश के 10 राज्यों…
 29 January 2026
शिमला: मौसम विभाग ने शनिवार से हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स की चेतावनी दी है। इसके कारण एक फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी…
 29 January 2026
जयपुर : अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा/NCP) के मुखिया थे। उनका अपनी पार्टी को नेशनल लेवल का दर्जा…
Advt.