झारखंड के सात IPS की टीम कर रही JPSC-JSSC घोटाले की जांच, ADG मनोज कौशिक के हाथ में टीम की कमान

Updated on 19-08-2026 01:12 PM
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं। इसके साथ ही JPSC-JSSC घोटाले की जांच ADG मनोज कौशिक के नेतृत्व में टीम ने शुरू कर दी है।


ADG मनोज कौशिक की टीम जांच कर दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

झारखंड सरकार के कृमिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, एडीजी मनोज कौशिक के नेतृत्व में सात आईपीएस की टीम मामले की जांच कर रही है। ये समिति अगले दो महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

ADG की टीम में 7 IPS, 12 DSP सहित 50 पुलिस अधिकारी शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, एक साथ 45 परीक्षाओं की जांच कर रही है। जो टीम जांच कर रही है, उसका नेतृत्व एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक कर रहे हैं। उनकी टीम में सात आईपीएस अधिकारी, 12 डीएसपी समेत करीब 50 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया हैं। बता दें, जेएसएससी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि एक ही प्रमाण पत्र के लिए दो नियम लागू कर रखे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बुधवार को प्रस्तावित कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के राजदूत…
 19 August 2026
पटना: बिहार में अभी न तो विधानसभा का और न ही लोकसभा का चुनाव है, लेकिन सूबे का सियासी मौसम चुनावी चुनावी सा लगने लगा है। जिसे देखो बिहार की…
 19 August 2026
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार…
 19 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन स्टेटस और देशभक्ति से जुड़े आरोपों को लेकर एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। 'वंदे मातरम' विवाद के…
 17 August 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
Advt.