पहलगाम हमला कराने वाला अब तालिबान के साथ... पूर्व पाकिस्तानी मेजर का बड़ा खुलासा, बताया 26 हत्याओं के जिम्मेदार का नाम

Updated on 31-10-2025 01:53 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अफसर आदिल राजा ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा दावा किया है। राजा का कहना है कि पहलगाम में खून बहाने के लिए पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने ISI के विशेष अफसर को जिम्मेदारी दी थी। राजा ने अफगानिस्तान के एक एक्सपर्ट से बातचीत के दौरान बताया कि तालिबान से वार्ता कर रहे ISI के जनरल शहाब असलम इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तानी अफसर हैं। उनका बर्ताव तालिबान के साथ भी अच्छा नहीं है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस महीने हुए सैन्य संघर्ष के बाद दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं। पहले दौर की वार्ता में कतर में सीजफायर पर सहमति बनी। हालांकि दूसरे दौर की वार्ता में तुर्की में दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल कई मुद्दों पर सहमति नहीं बना सके। इस गतिरोध पर आदिल राजा ऑनलाइन माध्यम से अफगानिस्तान के कारी सईद खोस्ती से बात कर रहे थे, इसी दौरान पहलगाम हमले पर बड़ा खुलासा उन्होंने किया।

मुनीर के इशारे पर रची साजिश

लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने सईद खोस्ती से सवाल किया कि इस्लामाबाद और काबुल के प्रतिनिधिमंडलों में तुर्की में बात क्यों नहीं बन सकी। इस पर खोस्ती ने कहा कि इसकी वजह पाकिस्तानी पक्ष का मनमाना और खराब रवैया है। पाकिस्तानी अफसरों ने बातचीत के दौरान अफगान लोगों से उस तरह बात नहीं की, जैसे एक पेशेवर डेलीगेशन को करनी चाहिए।
सईद खास्ती ने इस दौरान राजा से यह भी कहा कि तालिबान से बात कर रहे पाकिस्तानी डेलीगेशन को आईएसआई के डीजी (स्पेशल ऑपरेशन) जनरल शहाब असलम कर रहे हैं। इस पर तुरंत ही आदिल ने कहा कि असलम तो वही अफसर हैं, जिन्होंने मुनीर के इशारे पर पहलगाम हमले की साजिश रची। जनरल असलम वही शख्स हैं, जो पूरी तरह से पहलगाम में बहे मासूमों के लिए जिम्मेदार है।

कई दावे करते रहे हैं राजा

आदिल राजा पाकिस्तानी सेना और सरकार पर अक्सर विस्फोटक दावे करते रहते हैं। हाल ही में आदिल ने अपने एक वीडियो में कहा था कि असीम मुनीर ने अमेरिका की मदद के भरोसे अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए तालिबान से लड़ाई शुरू की। हालांकि मुनीर को तब झटका लगा, जब ट्रंप प्रशासन ने उनकी मदद से इनकार कर दिया। मुनीर ने बगराम बेस के नाम पर ट्रंप को ललचाने की कोशिश की थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
सिओल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से नतीजे सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, जिसे अमेरिका ने सीधा समर्थन दे दिया था, वो बुरी तरह से हार गई है। जमात को छात्र नेताओं का समर्थन हासिल था, मोहम्मद यूनुस की मशीनरी…
 13 February 2026
ढाका: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है। इसके साथ ही पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान का देश का…
 29 January 2026
ढाका: बांग्लादेश में जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी वो अब सच साबित होती जा रही है। बुधवार को देश के शेरपुर जिले में एक चुनावी कार्यक्रम के…
 29 January 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: भारत में निपाह वायरस के दो मरीजों के मिलने के बाद पाकिस्तान के साथ साथ सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। पाकिस्तान सरकार…
 29 January 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है। इसमें पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों से यात्रा प्लान करने से पहले दो…
 29 January 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की है। दिसम्बर 2024 में सीरिया की सत्ता संभालने के बाद यह अल-शरा का…
 29 January 2026
कुआलालांपुर: मलेशिया के एक मंत्री के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है कि काम से जुड़ा तनाव यानी वर्क प्रेशर एक ऐसा कारण है, जो लोगों को समलैंगिक बनने के…
Advt.