वीर भारत न्यास की ऐतिहासिक पहल से अंतर्जली यात्रा से जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला वैज्ञानिक आधार

Updated on 09-06-2026 03:43 PM

प्रदेश में जल संवर्धन और सतत पर्यावरण प्रबंधन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसको वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार प्रदान करने की दिशा में वीर भारत न्यास और मैप  कास्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं भूजल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मैपकास्ट द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक दस्तावेज और एटलस तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष 2026 के अंतर्गत मैपकास्ट द्वारा उपग्रह छायाचित्रों पर आधारित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक दस्तावेज भूजल एटलस “अंतर्जली यात्रा” तैयार किया गया है। इसके तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं जबलपुर जिलों के भूजल एटलस तैयार कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसे भूजल प्रबंधन और जल गुणवत्ता का आंकलन प्रभावी होगा।

 जलजनित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निराकरण में मिलेगी सहायता 

राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केन्द्र (एनआरएससी)-इसरो, हैदराबाद के तकनीकी मार्गदर्शन में आधुनिक रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीकों का उपयोग करते हुए विस्तृत भूजल मानचित्र तैयार किए हैं। इन मानचित्रों के संकलन से “अंतर्जली यात्रा” एटलस का निर्माण किया गया है। यह वैज्ञानिक दस्तावेज उन्नत डिजिटल एलिवेशन मॉडल, लीनियामेंट विश्लेषण और लिथोलॉजिकल डेटा के समेकित अध्ययन के आधार पर किया गया है। एटलस में भूजल संभावना मानचित्र एवं भूजल गुणवत्ता मानचित्र शामिल किए गए हैं, जिससे जल प्रबंधन से जुड़े विभागों को वैज्ञानिक एवं डेटा आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। इसके माध्यम से फ्लोराइड, नाइट्रेट, रासायनिक प्रदूषण और भारी धातुओं की उपस्थिति का क्षेत्रवार विश्लेषण भी उपलब्ध कराया गया है। इससे जलजनित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और उनके निराकरण में सहायता मिलेगी।

 जल संबंधी नीति निर्माण और योजना क्रियान्वयन में होगा उपयोगी 

यह एटलस जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण विकास एवं कृषि सहित जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शासकीय एवं अर्द्धशासकीय संस्थानों के लिए नीति निर्माण एवं योजना क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही जल विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
प्रदेश में जल संवर्धन और सतत पर्यावरण प्रबंधन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसको वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार प्रदान करने की दिशा में वीर…
 09 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे, तकनीकी विकास और किसान कल्याण से जुड़े…
 08 June 2026
भोपाल।पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने  कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे…
 08 June 2026
जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश अब समूचे विश्व के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन…
 02 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए…
 02 June 2026
मई और जून के महीनों में सूरज के तीखे तेवर और भीषण गर्मी ने पूरे देश को बेहाल कर रखा है। इसी बीच, स्कूलों में बच्चों की गर्मियां की छुट्टियां …
 01 June 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा केवल आस्था की प्रतीक नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन और अस्तित्व का आधार हैं।…
 31 May 2026
 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन में आयोजित सदानीरा समागम के चौथे दिन अंतरंग सभागार में मुंबई की रंगकर्मी इप्सिता चक्रवर्ती सिंह के निर्देशन में…
 27 May 2026
27 मई 2026, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा भारत भवन, भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम 2026 के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रभात आर्ट्स इंटरनेशनल…
Advt.