पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया

Updated on 30-05-2025 01:17 PM

IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिक्स लगाकर मैच जिताया और टीम को 9 साल बाद फाइनल में पहुंचा दिया।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 101 रन पर सिमट गई। जवाब में बेंगलुरु के फिल सॉल्ट की फिफ्टी की बदौलत टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स...

  • IPL प्लेऑफ के इतिहास में अब तक केवल एक बार ऐसा हुआ है जब 140 से कम का स्कोर डिफेंड किया गया हो। यह कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया था, जब उन्होंने 2017 के फाइनल में 129/8 का स्कोर बचाया था।
  • पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास में अपना चौथा सबसे छोटा टोटल बनाया। टीम 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 73 रन पर सिमट गई थी।
  • पंजाब ने IPL प्लेऑफ में सबसे कम ओवर में आउट होने वाली टीम बनी। PBKS आज (14.1 ओवर) में ऑलआउट हो गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जो 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर में सिमट गई थी।
  • पंजाब किंग्स के लिए एक ही सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब प्रभसिमरन सिंह ने अपना नाम शामिल कर लिया है। शॉन मार्श ने यह कारनामा दो बार किया, पहली बार 2008 में जब उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी, और फिर 2011 में। ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 में ऐसा किया था। इसके बाद केएल राहुल ने लगातार चार सीजन (2018, 2019, 2020, 2021) में 500 से अधिक रन बनाए। 2025 में प्रभसिमरन के अलावा पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी ऐसा कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
नई दिल्ली: रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारत को 20 जून से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए काफी कुछ सोचना है।…
 12 June 2025
नई दिल्ली: इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है लेकिन 20 जून से लीड्स में…
 12 June 2025
नई दिल्ली: AEW समर ब्लॉकबस्टर में पूर्व WWE स्टार टे मेलों ने 887 दिनों के बाद अपनी पहली जीत हासिल की। मेलों ने 2016 से 2020 तक WWE में काम किया। फिर…
 12 June 2025
नई दिल्ली: निककी बेला ने 2025 विमेंस रॉयल रंबल के बाद मंडे नाइट रॉ पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। लिव मॉर्गन ने निककी के सेगमेंट में बाधा डाली, जिससे अराजकता…
 12 June 2025
नई दिल्ली: WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप WWE के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित खिताबों में से एक रहा है, जिसने कई सुपरस्टार्स को अगले स्तर तक पहुंचने में मदद की है। आधुनिक युग…
 11 June 2025
नई दिल्ली: WWE में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। 9 जून को WWE रॉ के एपिसोड में, दिग्गज सुपरस्टार आर-ट्रुथ ने वापसी की। उन्होंने एक भावुक प्रोमो दिया और रिंग में…
 11 June 2025
नई दिल्ली: रोहित शर्मा के टेस्ट टीम की कप्तानी से हटने के बाद शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। अब भारतीय टीम के पास तीन अलग-अलग फॉर्मेट में तीन कप्तान…
 11 June 2025
नई दिल्ली: रेसलिंग के एक अनुभवी रेसलर ने बताया कि क्यों कई पूर्व AEW स्टार्स WWE में शामिल हो रहे हैं। एथन पेज, रिकी सेंट्स, लेक्सिस किंग, जेड कार्गिल और कई अन्य नाम स्टैमफोर्ड…
 11 June 2025
मुंबई: टी20 मुंबई लीग 2025 में श्रेयस अय्यर की SOBO मुंबई फाल्कन्स टीम ने बैंड्रा ब्लास्टर्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आकाश पार्कर का शानदार खेल और ईशान…
Advt.