शाहिद अफरीदी के ये पांच बयान सुनेंगे तो खून खौल उठेगा! बेटी को आरती करते देख तोड़ दी थी टीवी

Updated on 16-05-2025 02:33 PM
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। अफरीदी अक्सर भारत को लेकर ऐसे बयान दे देते हैं जिनके चलते उन्हें देश में एकदम पसंद नहीं किया जाता। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भी उन्होंने कई तरह के विवादित बयान भारतीय सेना और भारत को लेकर दिए थे।

आरती करने पर गुस्सा आया

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के वीडियो में, जब एक होस्ट शाहिद अफरीदी का इंटरव्यू ले रही थीं, तब अफरीदी ने हिंदुओं के आरती करने के तरीके का मजाक उड़ाया। अफरीदी वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने एक बार अपने घर का टीवी तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा अपनी 'बेगम' की वजह से किया। अफरीदी कहते हैं, 'पहले हमारे घरों में टीवी चैनलों के ड्रामे चला करते थे, मैं बेगम को मना करता था कि आप अकेले में टीवी देखा करो, बच्चों को ना दिखाया करो।' वह आगे कहते हैं, 'मैं एक दफा घर आया, जब कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, क्या करते हैं थाली लेके यूं यूं।' वह इस दौरान हाथ में थाली पकड़ने का इशारा करते हैं, तब ही एंकर उन्हें बताती हैं कि इसे 'आरती' करना कहते हैं। इस पर अफरीदी ने कहा कि उन्होंने गुस्से में अपने टीवी में कोहनी मार दी थी

पहलगाम हमले पर विवादित बयान

पहलगाम में हुए हमले के बाद शाहिद अफरीदी काफी एक्टिव दिखे। इस विवाद के बीच वह अटारी वाघा बॉर्डर पर भी गए। उन्होंने भारत के खिलाफ कई बातें कहीं। एक बयान में उन्होंने कहा कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाकर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा देता है। पाकिस्तान के एक टीवी प्रोग्राम में अफरीदी ने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' तक कह दिया। इसके अलावा, वह पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत भी मांग रहे थे।

पीएम मोदी पर कही यह बात

शाहिद अफरीदी ने एक बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बुरा भला कहा था। उन्होंने कहा था, 'जब से मोदी सत्ता में आए हैं, आप उनसे पाकिस्तान के हक में कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते। यह बहुत आसान है। इतिहास अपने आप बोलता है। पहले जब भाजपा (BJP) सत्ता में थी, तो हमारे पिछले प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। मैं सिर्फ मोदी की बात कर रहा हूं। मुझे उनसे कोई भी उम्मीद नहीं है। वे सिर्फ हमें नुकसान पहुंचाएंगे, मुझे नहीं लगता कि वे हमारे हक में कुछ करेंगे।'

यासीन मलिक का समर्थन किया

शाहिद अफरीदी ने एक बार खुलकर यासीन मलिक का समर्थन किया था। उन्होंने दावा किया था कि यासीन मलिक पर जो भी आरोप लगे हैं, वे सब मनगढ़ंत हैं। अफरीदी ने यासीन मलिक को रिहा करने की मांग की थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (U।N।) से यह भी कहा था कि कश्मीरी नेताओं के खिलाफ जो गलत और गैरकानूनी मुकदमे चल रहे हैं, उन पर ध्यान दिया जाए। यासीन मलिक वही आतंकवादी है, जिसने 1990 में एक हमले में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के 4 जवानों को मार डाला था। भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा था कि मलिक ने खुद अदालत में अपना गुनाह कबूल किया है।

भारत के खिलाफ निकाला मार्च

शाहिद अफरीदी अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल को शांत होने के बाद पाकिस्तान में विकट्री मार्च निकाला था। इसके अलावा अफरीदी पाकिस्तान की जनता को भड़काते हुए नजर आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
मुंबई: भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस (एमआई) की मालकिन नीता अंबानी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोविड से बचाव के नियमों…
 22 May 2025
नई दिल्ली: ब्रॉक लेसनर पिछले दो सालों से WWE में नहीं दिखे हैं फिर भी लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। हाल ही…
 22 May 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला।…
 22 May 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन टीम 121 रनों पर ही…
 22 May 2025
नई दिल्ली: WWE के प्रशंसक तैयार हो जाइए! WWE Saturday Night's Main Event में कुछ बड़े धमाके होने वाले हैं। यह इवेंट 24 मई को फ्लोरिडा के टैम्पा में होगा। जॉन…
 22 May 2025
नई दिल्ली: गुंथर ने WWE में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्यादातर समय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह NXT UK चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर…
 22 May 2025
मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में…
 22 May 2025
अहमदाबाद: पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी तो उसका इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का…
 21 May 2025
मुंबई: एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। मुंबई को इस मैच में जीत मिलती है…
Advt.