खिलाड़ियों को बलि का बकरा बना रहे गौतम गंभीर, इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने किया विस्फोटक दावा

Updated on 20-11-2025 12:47 PM
नई दिल्ली: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी हार मिली। इसके बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स के पिच की काफी आलोचना की गई। इसमें पूर्व खिलाड़ी से लेकर फैंस तक शामिल थे। पिच पर असमान उछाल देखनो को मिला। इससे तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ और स्पिनरों को भी टर्न मिला। साइमन हार्मर ने 8 विकेट लेकर भारतीय टीम के हार क
उन्होंने आगे कहा- पिछले 3 से 5 सालों में भारत में अलग ट्रेड देखने को मिला है। यह तो साफ है कि भारत को घर में हराना बहुत मुश्किल है, लेकिन पिछले 4-5 सालों में चीजें बदल रही हैं। भारत के लिए चिंता की बात है। वह अपने घर में 4 मैच गंवा चुके हैं... यह क्या हो रहा है? क्या वे स्पिन के खराब खिलाड़ी बन गए हैं? मुझे ऐसा नहीं लगता। विरोधी टीमें अब ज्यादा तैयार होकर आती हैं और परिस्थितियों को समझती हैं।
 कहानी लिखी। भारतीय टीम आखिरी पारी में 124 रन नहीं बना पाई और 30 रनों से मुकाबला हार गई।

गंभीर के बयान पर डिविलियर्स की प्रतिक्रिया

मैच के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने पिच का बचाव करते हुए कहा कि अगर बल्लेबाज रक्षात्मक तरीके से खेलते तो रन बना सकते थे। गंभीर के कमेंट पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मेरी पलक झपकने से पहले ही टेस्ट मैच खत्म हो गया। भारत के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि यह वैसी ही विकेट थी जैसा हम चाहते थे। यह काफी दिलचस्प कमेंट है। शायद वह खिलाड़ियों पर तंज कस रहे हैं और कह रहे हैं कि हमने ऐसी पिच तैयार की, तो फिर हमने प्रदर्शन क्यों नहीं किया?

न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप कर दिया था

भारतीय टीम 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज हारी थी। इसके बाद 12 सालों तक कोई भी टीम भारत में आकर सीरीज नहीं जीत पाई। इस दौरान टीम इंडिया को सिर्फ 4 टेस्ट में हार मिली। 2017 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट जीता वहीं इंग्लैंड को भी दो ही टेस्ट में जीत मिली। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारत घर में 8 टेस्ट में 4 हार चुका है। न्यूजीलैंड ने पिछले के अंत में तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने…
 13 February 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच है। ऑस्ट्रेलिया के स्टेंड इन कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।…
 13 February 2026
 नई दिल्ली: आज से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। शहर के अलग-अलग कोने में खिलाड़ियों का हुजूम नजर आएगा 'खेलो इंडिया की तर्ज पर 'खेलो दिल्ली दिल्ली खेल महाकुंभ'का आयोजन…
 13 February 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत ने आसान जीत दर्ज की। उन्होंने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस मैच में खराब फॉर्म से गुजर रहे विकेटकीपर…
 13 February 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की एक बड़ी चिंता की ओर इशारा किया…
 29 January 2026
दुबई: आईसीसी ने 2023-24 में बारबाडोस में आयोजित बीआईएम10 लीग के दौरान कथित फिक्सिंग के मामले में अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। जोन्स 2024…
 29 January 2026
विशाखापत्तनम: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला जीत लिया। विशाखापत्तनम ने न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 215 रन टांग दिए थे। इसके जवाब में भारत की पारी 165…
 29 January 2026
क्रिकेट के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख भारतीय प्रशंसकों के लिए जितनी गर्व से भरी है, उतनी ही हैरान करने वाली भी। आज से ठीक 20 साल पहले कराची…
 29 January 2026
नई दिल्ली: भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया के तहत नेट पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी…
Advt.