धारावी से दोगुनी... सबसे बड़ा टाउनशिप बना रही है गौतम अडानी की कंपनी, जानिए कब होगी लॉन्च

Updated on 22-04-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी रियल्टी नवी मुबंई में 1,000 एकड़ से बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी में है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट होगा। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से करीब दोगुना बड़ा होगा। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के रिडेवलपमेंट भी अडानी की ही कंपनी कर रही है। यह प्रोजेक्ट 600 एकड़ में फैला है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नवी मुंबई का प्रोजेक्ट अगले दशक में बनकर तैयार होगा। अडानी ग्रुप नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बना रहा है।
अडानी ग्रुप ने साल 2010 में रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री मारी थी। ग्रुप ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से अहमदाबाद के शांतिग्राम में 600 एकड़ में एक प्रोजेक्ट डेवलप किया था जो शहर का सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट था। पनवेल में नवी मुंबई टाउनशिप 1,000 से 1,100 एकड़ में फैला होगा। सूत्रों के मुताबिक सेल्स ऑफिस रेडी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद ही इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने सवालों का जवाब नहीं दिया।

अडानी रियल्टी का कारोबार

अडानी रियल्टी मुंबई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली-एनसीआर में भी प्रोजेक्ट बना रहे हैं। मार्च में अडानी प्रॉपर्टीज ने मुंबई के गोरेगांव में मोतीलाल नगर के रिडेवलपमेंट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। इसकी लागत करीब 36,000 करोड़ रुपये है। इसी तरह अप्रैल में अडानी ग्रुप की सहयोगी कंपनी ने साउथ मुंबई में 1.1 एकड़ का एक प्लॉट 170 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2025
नई दिल्‍ली: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट में जमा रकम के ट्रांसफर से जुड़ी प्रक्रिया आसान कर दी है। इससे एंप्लायर की मंजूरी की जरूरत…
 26 April 2025
नई दिल्‍ली: सऊदी अरब भारत में दो रिफाइनरी बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा। यह कदम वह भारत के रिफाइनिंग सेक्टर में अपनी जगह बनाने के लिए…
 26 April 2025
नई दिल्ली: ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। इन्फॉर्मेशन रेश्यो (Information Ratio) पर ET की एक स्टडी के मुताबिक, फ्लेक्सी-कैप, लार्ज कैप, मिडकैप…
 26 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को अभी तक अजेय समझा जाता था। पूरी दुनिया के बाजार हिल जाते थे, मुद्रा की कीमत ऊपर-नीचे हो जाती थी, लेकिन डॉलर अपनी जगह अडिग रहता था। दुनिया…
 26 April 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपनी Model 3 कार के लिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रिफंड करना शुरू कर दिया…
 26 April 2025
नई दिल्ली: भारत ने पिछले दस साल में गरीबी को कम करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को जारी इस…
 26 April 2025
नई दिल्ली: दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के निवेश वाली कंपनी VST इंडस्ट्रीज ने हर शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने घोषणा की है। यह डिविडेंड फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए है। यह…
 22 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के कई फायदे और नुकसान सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस टैरिफ के कारण भारत से स्मार्टफोन के निर्यात…
 22 April 2025
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल के दिनों में जमकर सरकारी बॉन्ड खरीदे हैं। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस…
Advt.